राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 August 2024: आज इन पांच राशियों पर बरसेगी शिव जी की कृपा, बिजनेस में होगा फायदा

Aaj Ka Rashifal 12 August 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिजनेस् में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 12 August 2024: सावन के चौथे सोमवार के दिन वृष राशि के जातक को बैंकिंग व आईटी फील्ड में प्रोग्रेस मिल सकती है। वहीं आज के दिन कर्क राशि के जातक की लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। तुला राशि के जातक राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आज के दिन कुंभ राशि के जातक का बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मीन राशि वाले बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

चन्द्रमा व मङ्गल आज का दिवस शुभ करेगा। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास में बिजी रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए किसी नए प्रस्ताव पर कार्य करना आपके लिए हितकर रहेगा,ऑफिस में विवादों से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

शुक्र बैंकिंग व आईटी फील्ड में प्रोग्रेस की सम्भावना दे सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग --नीला व आसमानी।

शुभ अंक -03 व 07

मिथुन

बुध व शुक्र व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है । तुला का चन्द्रमा जॉब उन्नयन में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप बैंकिंग व आईटी के शेयर में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस् में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में किसी मेम्बर के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं दूर डिनर प्लानिंग करें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -07 व 08

कर्क

जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। चन्द्रमा चतुर्थ है। छात्र क्रमबद्व तरीके से पढ़ाई करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। प्रेम में असत्य से बचें।

आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग -सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -04 व 06

सिंह

न्यू बिजनेस डील को लेकर प्रयासरत रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी।स्टूडेंट्स सफलता के लिए प्रयास तेज करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -मानसिक सुख उत्तम रखने के लिए तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -04 व 07

कन्या

चन्द्रमा द्वितीय है। शुक्र का संदेश है ,व्यावसायिक योजनाओं के बारे में जिससे भी बात करेंगे वह आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन हो सकता है।

आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी ।

शुभ अंक -04 व 06

तुला

चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। करियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ बेहतर रहेगी। बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें।

आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं। उड़द दान करें।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

शुभ अंक -04व 08

वृश्चिक

धन का व्यय होगा। मङ्गल व चन्द्रमा मन को प्रसन्न रखेगा। संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। सुंदरकांड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 07

धनु

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा एकादश है। जॉब में नवीन पद की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। हेल्थ में खान पान पर नियंत्रण रखें। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी।

आज का उपाय -बेल पत्र,शहद व गंगा जल भगवान शिव को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

मकर

द्वितीय शनि व चन्द्रमा तुला में है। करियर में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप बहुत मेहनती व क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में संघर्ष है।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गुरु के द्रव्य चने की दाल व केले का दान करें।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ अंक -04 व 06

कुम्भ

शनि इसी राशि में व चन्द्रमा नवम है। आप जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। संतान की प्रगति को लेकर आपकी निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। घरेलू विवाद से बचना चाहिए। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

शुभ अंक -05 व 08

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा अष्टम है। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। मीडिया व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध जातक खुश रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा।सप्त अन्न का दान करते रहें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article