राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 October 2024: नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन इन चार राशियों को रहना होगा सावधान, सेहत को लेकर हो सकते हैं परेशान

Aaj Ka Rashifal 11 October 2024: नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन मेष राशि के जातक को किसी न्यू डील से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को ऑफिस में तनाव से बचना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 11 October 2024: नवरात्रि के नवमी तिथि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। आज के दिन वृष राशि के जातक को वाणी पर संयम रखना होगा। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। शुक्रवार के दिन सिंह राशि वालों को मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। मकर राशि वालों को जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन संभावित है,ऑफिस को सही दिशा दे सकते हैं। मीन राशि वालों को लव लाइफ में सफलता मिल सकती है। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

चन्द्रमा 11:42 am के बाद दशम यानी कर्म भाव मे रहेंगे। शनि एकादश व गुरु द्वितीय है। फ़िल्म ,आईटी व बैंकिंग सेक्टर के लिए आज का दिवस कुछ नया दायित्व निभाने का है। खष्ठम चन्द्रमा इंगित करता है कि हेल्थ में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। किसी न्यू डील से बचें। जॉब बहुत महत्वपूर्ण है,प्रोमोशन के लिए थोड़ा परेशानी का समय है।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व लाल।

आज का शुभ अंक -03 व 09

वृष

गुरु इसी राशि में है। दोपहर 11 बजकर 42 मिनट के बाद चन्द्रमा नवम रहेंगे। जॉब में नवीन अवसर की सम्भावना है। ऑफिस में तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें।किसी उच्चाधिकारी से सहयोग मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।मन्दिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिव पुराण का पाठ करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -07 व 08

मिथुन

चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में है। 11:42 am के बाद दो दिन अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य कष्ट दे सकते हैं। जॉब के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप धन का वित्तीय निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन लाभप्रद रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व नीला।

शुभ अंक -06 व 08

कर्क

चन्द्रमा सप्तम हैं।शनि अष्टम व गुरु एकादश है। जॉब प्रोमोशन का प्रयास शुरू कर सकते हैं। वर्तमान जगह पर बहुत सफलता नहीं मिल रही है ,एकादश गुरु से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक -04 व 08

सिंह

11:42 am के बाद चन्द्रमा मकर में रहेंगे। गुरु कर्म भाव व चन्द्रमा खष्ठम मंगलमय हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए समय व प्रबंधन का सही उपयोग करें। सही दिशा में पढ़ाई करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।

आज का उपाय -सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक -01 व 03

कन्या

चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में है।नवम गुरू मंगलमय है। व्यवसाय सम्बंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। न्यू बिजनेस डील के लिए बहुत सुंदर समय है ।मङ्गल व सूर्य आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा देगा। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। शिवलिंग को बेल पत्र व जल अर्पित करें। धार्मिक पुस्तक दान करते रहें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए सूर्योपासना करें।

शुभ रंग -आसमानी व लाल।

शुभ अंक -07 व 08

तुला

गुरु अष्टम व चन्द्रमा चतुर्थ जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत करेगा। व्यवसाय में सफलता के लिए प्रयास करें ।आर्थिक सफलता बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें। असत्य से बचें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -04 व 05

वृश्चिक

चतुर्थ शनि व तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय में किसी बड़े परिवर्तन को लेकर सफल करेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। राशि स्वामी मङ्गल व गुरु का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य कष्ट रहेगा।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ अंक -04 व 08

धनु

खष्ठम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा करियर को लेकर सफलता देगा। स्टडी और बेहतर करें। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन का आगमन हो सकता है। जॉब व बिजनेस को लेकर उत्साह बना रहेगा धार्मिक यात्रा सम्भावित है।

आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक -01 व 09

मकर

11:42 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि मे सवा दो दिन के लिए रहेंगे। पंचम गुरु व शनि द्वितीय शुभ है। चन्द्रमा व गुरु छात्रों के लिए बेहतर हैं। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन संभावित है,ऑफिस को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।तिल व गुड़ का दान फलदायी है।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --04 व 07

कुम्भ

जॉब से जुड़े लोग खुश रहेंगे। चन्द्रमा द्वादश है। स्वास्थ्य से खुश रह सकते हैं। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब वर्क बेहतर हो सकता है। वाहन प्रयोग पर ध्यान दें। योग करते रहें। सूर्य शुभ है।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक --01 व 02

मीन

एकादश चन्द्रमा व तृतीय गुरु व्यवसाय को समृद्ध करेगा। आर्थिक प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें तृतीय गुरु का बहुत योगदान रहेगा।यात्रा अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें।तिल का दान मङ्गल करेगा।

आज का शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article