राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज इन तीन राशि वालों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, हो सकता है बड़ा नुकसान, रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज शनि देव का प्रिय दिन शनिवार है। ये दिन कुछ राशि वालों के लिए खतरनाक साबित होने वाला है तो कुछ के लिए काफी लकी साबित होगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Image

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज वृषभ राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो गंभीर नुकसान हो सकता है। वहीं मिथुन राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा। तुला राशि वालों की भी सेहत के प्रति लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। लेकिन बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ दिखाई दे रहा है। जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024 (आज का राशिफल)

मेष- खष्ठम भाव का चन्द्रमा व द्वितीय गुरु बिजनेस में लाभ देगा। जॉब में कुछ परेशानी आना सम्भव है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक --01 व 02

वृष-आज चन्द्रमा पंचम व गुरु इसी राशि में हैं। शनि दशम कर्म भाव में है। आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय --सात अन्नं का दान करें। विष्णु भगवान जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग --सफेद व हरा। शुभ अंक --03 व 07

मिथुन- द्वादश गुरु व्यय देगा। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। चतुर्थ चन्द्रमा शुभ है ।बिजनेस के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सात अन्न मन्दिर में दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --श्री अरण्यकांड का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व हरा। शुभ अंक -03 व 09

कर्क- कुम्भ का शनि स्वास्थ्य प्रभावित करेगा। एकादश गुरु व तृतीय चन्द्रमा लाभ देंगे। परिवार में गृह निर्माण सम्बन्धी नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब में प्रमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --गुड़ का दान करें। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। शुभ रंग -लाल व बैगनी। शुभ अंक -01 व 03

सिंह-सूर्य राशि स्वामी होकर द्वादश व द्वितीय चन्द्रमा लाभान्वित करेंगे। फैमिली में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --मसूर व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक --01 व 03

कन्या- शनि खष्ठम व चन्द्रमा इसी भाव में है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। गुरु वृष में है। छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही उनको सफल करेगी।बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय --शिव उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक --04 व 07

तुला-पंचम शनि व बारहवां चन्द्रमा गोचर बिजनेस व जॉब को लेकर प्रसन्नता देंगे। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावुकता का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी। आज का उपाय --घर के मंदिर में माता दुर्गा जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक --04 व 06

वृश्चिक-राशि स्वामी मंगल वृष व चन्द्रमा कन्या राशि में हैं। जॉब चेंज का मन होगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --01 व 03

धनु-दशम चन्द्रमा जॉब/व्यावसायिक कार्यों में बिजी करेंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट को और बेहतर करें। राहु स्वास्थ्य को लेकर परेशान कर सकते हैं। जॉब को लेकर खुशी व प्रोग्रेस सम्भावित है। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विवादों से बचें। आज का उपाय- तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक --01 व 03

मकर-नवम चन्द्रमा व वृष के गुरु मंगलमय हैं। धार्मिक यात्रा संभावित है। बिजनेस में लाभ रहेगा। आप सकारात्मक सोच के व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक --04 व 07

कुम्भ- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। आप का हेल्थ अब प्रोग्रेस की तरफ है। गुरु चतुर्थ है। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। उदर विकार व नेत्र स्वास्थ्य में प्रॉब्लम दे सकते हैं। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता। आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान करे। शुभ रंग --नीला व सफेद। शुभ अंक - 05 व 06

मीन- चन्द्रमा सप्तम व राशि स्वामी गुरु तृतीय स्थान पर जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से धन प्राप्ति में सफलता दिलाएंगे। व्यवसाय सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी।बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व तिल दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article