Aaj Ka Rashifal 1 May 2024 (आज का राशिफल): वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन वृष राशि के जातक को नये काम मिल सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। आज के दिन कर्क राशि के जातक को सेहत का लाभ मिल सकता है। धनु राशि के जातक सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। वहीं मीन राशि के जातक जॉब को लेकर तनाव में रह सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
आज का राशिफल मेष
राशि स्वामी मंगल आपको मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
आज का राशिफल वृष
आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय -अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
आज का राशिफल मिथुन
बिजनेस व इन्वेस्टमेंट के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब के लिए संघर्षपूर्ण दिन रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -शिव उपासना करें।तिल का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
आज का राशिफल कर्क
व्यवसाय में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। अभी जॉब परिवर्तन में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --नीले वस्त्रों का दान करें।शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
आज का राशिफल सिंह
जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -05 व 08
आज का राशिफल कन्या
स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर सफल रहेंगे। कुछ नयी बिजनेस प्लानिंग आपको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -तिल का दान करें। श्री बिष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करते रहें।
शुभ रंग-हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 08
आज का राशिफल तुला
बिजनेस को लेकर परेशान करेंगे। आर्थिक लाभ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
शुभ अंक -06 व 08
आज का राशिफल वृश्चिक
वाहन क्रय करने का मन होगा। जॉब में विवादों से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक -05 व 08।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
आज का राशिफल धनु
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।कम्बल दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
आज का राशिफल मकर
व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। धार्मिक यात्रा से जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की आर्थिक सहायता हेल्प करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग -हरा व असमानी।
शुभ अंक -06 व 08
आज का राशिफल कुम्भ
ऑफिस में किसी व्यक्ति के बिहैव से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -सप्तअन्न का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -02 व 03
आज का राशिफल मीन
जॉब के नवीन उत्तरदायित्व से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नवीन कार्य सफलता तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में असत्य से बचें। उदर रोग से बचें।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
