अध्यात्म

May Panchak 2024: मई में कब से लग रहा है पंचक, जानिए डेट और इसका प्रभाव

May Panchak 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार पंचक हर महीने में आते हैं। पंचक के समय में किसी भी तरह के शुभ कार्य करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं मई 2024 में पंचक कब से लग रहे हैं और इसके प्रभाव के बारे में।

Image

May Panchak 2024

May Panchak 2024: सनातन धर्म में शुभ और अशुभ मुहूर्त का बहुत ही महत्व है। किसी भी मांगलिक काम को करने से पहले पंचांग के हिसाब से शुभ और अशुभ मुहूर्त देखकर ही किये जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पंचक को अशुभ माना जाता है। इस समय में किसी भी प्रकार के शुभ काम करने की मनाही होती है। पंचक हर महीने में पांच दिन के लिए लगते हैं। हर महीने के 27 दिनों बाद पंचक का चक्र बनता है। ऐसे में आइए जानते हैं मई के महीने में पंचक कब से पड़ रहे हैं।

May Panchak 2024 Date (मई पंचक डेट 2024)

हिंदू पंचांग के हिसाब से इस साल मई में पंचक की शुरुआत 2 मई को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर होगा। इसी के साथ 6 मई को शाम 5 बजकर 43 मिनट पर पंचक का समापन होगा। इस पंचक के समय में प्रदोष व्रत औक वरुथिनी व्रत रखा जाएगा।

पंचक के समय में क्या नहीं करना चाहिए (What should not be done during Panchak time)

  • नया घर नहीं बनवाना चाहिए।
  • लकड़ी का सामान ना खरीदें।
  • विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक काम ना करें।
  • दक्षिण दिशा की ओर यात्रा ना करें।

पंचक कितने प्रकार के होते हैं (Types Of Panchak)

सनातन धर्म में पंचक के पांच प्रकार बताए गए हैं। रविवार लगने वाले पंचक को रोग पंचक कहते हैं। इसके साथ ही सोमवार के दिन लगने से राज पंचक लगता है। जो पंचक मंगलार के दिन लगता है उसे अग्नि पंचक कहते हैं। शुक्रवार के दिन लगने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। जो पंचक शनिवार के दिन लगता है उसे मृत्यु पंचक कहते हैं। मई का पंचक मंगलवार के दिन लगेगा, इसलिए ये अग्नि पंचक होगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article