राशिफल

1 August 2024 Rashifal: अगस्त के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, तो इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, किसी से झगड़ा होने के हैं प्रबल आसार

1 August 2024 Rashifal: अगस्त का पहला दिन 9 राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा तो 5 राशियों को सतर्क रहना होगा। जानिए आपकी राशि के लिए ये दिन कैसा रहने वाला है।

Image

Aaj Ka Rashifal 1 August 2024

1 August 2024 Rashifal: अगस्त के पहले दिन मेष राशि वालों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस में बाधाओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। वृषभ राशि वालों को कार्यालय में वाद-विवाद से बचकर रहना होगा। वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। भगवान शिव की उपासना करे इससे आपको लाभ मिलेगा। अब जानिए मेष से मीन तक की सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

1 August 2024 Rashifal In Hindi (1 अगस्त 2024 राशिफल)

मेष-चन्द्रमा तृतीय व गुरु द्वितीय रहकर परिवार में कोई शुभ सूचना देंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिवस संघर्षशील लेकिन प्रगति के पथ पर चलने का है। बिजनेस प्रगति में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक --02 व 09

वृष- चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में नवीन कार्यों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस में अनायास विवादों से बचें। छात्र एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -बैगनी व हरा। शुभ अंक -01 व 03

मिथुन-चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। गुरु द्वादश है। रियल स्टेट व बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। परिवार में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है। आज का उपाय -मसूर व तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभप्रद है। शुभ अंक --04 व 06। शुभ रंग -हरा व बैगनी

कर्क-जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अब चन्द्रमा द्वादश व गुरु एकादश बेहतर फल देंगे। यदि आप आज जॉब चेंज का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। चावल व शक्कर का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक -05 व 06

सिंह-सूर्य कर्क व चन्द्रमा मिथुन यानी क्रमशः द्वादश व एकादश हैं। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय- मसूर व गुड़ का दान श्रेष्ठ दान है। बड़े भाई का आशीर्वाद अवश्य लें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -05 व 07

कन्या- गुरु भाग्य भाव व चन्द्रमा कर्म भाव में हैं। जॉब व बिजनेस में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक रहेगी। सही दिशा में बिजनेस में कई गई मेहनत ही आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। टीचिंग, मीडिया व बैंकिंग जाँब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08

तुला- शुक्र व चन्द्रमा जॉब प्रोमोशन को लेकर लाभान्वित करेंगे। बहुत दिनों से रुकी कार्य बाधा समाप्त होगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - भगवान शिव उपासना करें।गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक -05 व 08

वृश्चिक- मंगल व गुरु सप्तम तथा चन्द्रमा अष्टम है। धन का आगमन होगा। धार्मिक कार्यों में मन रमेगा।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का आशीर्वाद व सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। सात अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -05 व 06

धनु- खष्ठम गुरु व सप्तम चन्द्रमा अनुकूल हैं। बिजनेस में न्यू डील का प्रयास उत्तम रहेगा। वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। छात्रों का करियर सफल रहेगा। भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -02 व 03

मकर-शनि द्वितीय व गुरु पंचम है। व्यवसाय में लाभ रहेगा। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब प्रमोशन में उच्चाधिकारियों की सलाह आपकी सहायता करेगी।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 पाठ करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -04 व 08

कुम्भ- शनि इसी राशि में हैं। पंचम चन्द्रमा छात्रों को करियर में सफल करेंगे। बिजनेस में पेपर वर्क प्रॉब्लम दे सकते हैं। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा। युवा प्यार में इमोशन से बचें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक --05 व 06

मीन- चन्द्रमा का गोचर बहुत महत्वपूर्ण है। गुरु तृतीय जॉब वर्क को लेकर दबाव समाप्त करेंगे। टाइम मैनेजमेंट व अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। जॉब में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख ठीक रहेगा। बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज का उपाय - पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। गुड़ व मसूर का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article