बॉलीवुड

King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone 26 अक्टूबर को शूट करेंगे गाना

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक हैं, जो 26 अक्टूबर के दिन अपनी अपकमिंग मूवी किंग का नया गाना शूट करेंगे। इस गाने को वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करेंगी।

Image

King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukoe 26 अक्टूबर को शूट करेंगे गाना

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और ये जोड़ी जल्द ही फिल्म किंग में साथ नजर आएगी। इन दोनों ने फिल्म किंग के लिए कई सारे सीन्स शूट कर लिए हैं और अगर ताजा खबरों की मानें तो जल्द ही शाहरुख और दीपिका जल्द ही किंग के नए गाने के लिए शूट करेंगे। इस गाने को वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करेंगी, जिनके साथ शाहरुख खान ने काफी काम किया है। वैरायटी इंडिया के अनुसार, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण 26 अक्टूबर को किंग का नया गाना शूट करेंगे। इस गाने में मूवी के बाकी कलाकार भी रहेंगे, जो गाने में दिखाई देंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Udta Teer Movie Review: गुदगुदाने में कामयाब रहे Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan

King के गाने के लिए लगातार हो रही हैं तैयारियां

शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म किंग के नए गाने के लिए लगातार तैयारियां चल रही हैं। इस गाने को मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर शूट करेंगे, जिसमें किंग की लगभग पूरी स्टारकास्ट दिखाई देगी। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने गाने के लिए खास कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जो फिल्म की कहानी के मुताबिक है। वो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जल्द ही शूट शुरू करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख-दीपिका का ये गाना किंग का टाइटल ट्रैक होगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tu Hai Meri Kiran Movie Review: मिस्ट्री और रोमांस के बीच उलझी सी लगती है सोनाक्षी-जहीर की फिल्म

Suhana Khan को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे Shah Rukh Khan

अभिनेता शाहरुख खान किंग के जरिए अपनी बेटी सुहाना खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। शाहरुख खान ने इससे पहले अपने बेटे आर्यन खान को बैड्स ऑफ बॉलीवुड से इंडस्ट्री में लॉन्च किया था, जो वेब सीरीज काफी सफल रही थी। माना जा रहा है कि फिल्म किंग से सुहाना का डेब्यू भी सफल रहेगा क्योंकि इसमें ना केवल शाहरुख-दीपिका जैसे बड़े स्टार हैं बल्कि इसमें अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे कई शानदार कलाकार हैं, जो अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article