राशिफल

आज का मकर राशिफल, 20 नवंबर 2022: कामकाज से लाभ बना हुआ है और उसे बनाए रखना भी जरूरी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 20, 2022, 10:09 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 20 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: क्या करें – अपने साथी सहयोगियों के तालमेल बनाए रखना होगा और उसके लिए आपको थोड़ा सा धैर्य भी दर्शाना होगा। आपकी मेहनत अच्छी है और आप अपनी लगन से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

Image

आज का मकर राशिफल, 20 नवंबर 2022

Aaj Ka Makar Rashifal 20 November 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – लोगों ने भी अपना साथ निभाया है और हालात ने भी आपको हाथ पकड़कर आगे चलाने में मदद की है और इसी चीज का अच्छा नतीजा यह है की आपका भरोसा भी जगा हुआ है और बहुत कुछ आपके लिए संभला भी हुआ है।

क्या करें – अपने साथी सहयोगियों के तालमेल बनाए रखना होगा और उसके लिए आपको थोड़ा सा धैर्य भी दर्शाना होगा। आपकी मेहनत अच्छी है और आप अपनी लगन से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

क्या न करें – अपना नुकसान करके आप लोगों को अपनी अच्छाई जाहिर करने की कोशिश न करें इसलिए बहुत ज्यादा व्यवहारिक रवैया अपना लें। अच्छाई के साथ-साथ कमियों को भी कबूल करना सीख लें ताकि हालात को संभालना आसान हो जाए और आपकी ओर से कोई कमी न रहे।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है और इस समय तो लोग भी आगे बढ़कर आपको मदद ही करना चाह रहे हैं जिसके चलते भाग्यशाली हालात आपके लिए भविष्य में भी बने रहें।

काम और कारोबार – कामकाज से लाभ बना हुआ है और उसे बनाए भी रखना है। यह समय इस रूप से भी मददगार है क्योंकि आपके प्रदर्शन में इजाफा हो रहा है और आप कुछ नया सीखकर कुछ बेहतर करना भी चाह रहे हैं इसलिए काम और कारोबार को बढ़ावा देने का अच्छा मौका मिला हुआ है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article