राशिफल

आज का तुला राशिफल, 20 नवंबर 2022: काम और कारोबार से रहें संतुष्ट, वरना मंडराता रहेगा खतरा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 20, 2022, 10:00 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 20 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार को संतोष की नजरों से देखना होगा। मन की तसल्ली आपको अपने काम के प्रति लगन बनाए रखने में मदद करेगी। इसलिए बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। बस अपने कर्म की ओर ध्यान देते रहें।

Image

Tula Rashifal 20 November 2022

तुला (Libra) – बहुत ज्यादा सोचना भी परेशानी का कारण ही होता है और आपको भी इसी चीज से बचने की जरूरत है। जिंदगी में स्थिरता बनाए रखना भी कभी-कभी बहुत जरूरी हो जाता है और इस समय आपको वही करना है।

क्या करें – काम और कारोबार को संतोष की नजर से देखना होगा। जितना अपने मन में तसल्ली बनाए रखेंगे उतना ही आपको अपने काम के प्रति लगन बनाए रखने में मदद मिलेगी और यही चीज आपको आगे भी हर तरह से मदद ही करती चली जायेगी।

क्या न करें – घर परिवार में किसी भी तरह के तकरार में बिल्कुल न पड़ें। रिश्तों की अच्छी भली स्तिथि को किसी भी वजह से कमजोर करते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए आपको किसी भी वजह से किसी बहस में नहीं पड़ना है।

खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े हुए हैं और कुछ हद तक बेकाबू है। उसका एक बड़ा कारण यह है की आपके अपनों की जरूरतें बढ़ रही हैं और आप उन्हें समझा नहीं पा रहे की नुकसान पर थोड़ा सा नियंत्रण रखना ही पड़ेगा।

धन दौलत – धन दौलत की स्तिथि संभालने से ही संभलेगी। अगर कामकाज में अस्थिरता बनी रहेगी तो खतरा मंडराता रहेगा और अगर रोजमर्रा के खर्चे भी बढ़े रहेंगे तो नुकसान की स्तिथि पैदा होती चली जाएगी। वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमें अपने पैसे को कहीं फँसाते चले जाना ठीक नहीं है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article