Aaj Ka Kumbh Rashifal 04 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – निजी जीवन से जुड़े हालात मेहनत मांगते हैं। काम और कारोबार के क्षेत्र में भी तालमेल बनाए रखना होगा। अपनी कोशिशों को भी इस रूप से बनाए रखना होगा जिसमें आप लगातार अपने हालात को अपनी मेहनत से बेहतर करते चले जाएँ।
कुम्भ राशिफल, 4 जनवरी
क्या करें – दूरस्थान के विकल्प बहुत अच्छे लग रहे हैं और आप कोई स्थान परिवर्तन भी करना चाह रहे हैं, पर इसी के चलते आपको थोड़ी सी सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि खर्चे भी बढ़ सकते हैं या बेकाबू हो सकते हैं।
क्या न करें – तकदीर को आजमाना ठीक नहीं है इसलिए कोई ऐसा बड़ा खतरा मोल न लें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाए। फैसले करें पर उसमें सूझबूझ को जोड़ दें ताकि किसी भी तरह की कमी न रहे।
सेहत – सेहत के प्रति जागरूक भी रहना होगा और अपनों का ख्याल भी रखना होगा पर सबसे जरूरी बात यह है की थोड़ा सा शांत रहना होगा ताकि आप किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ाकर परेशान न होते चले जाएँ।
काम और कारोबार – कामकाज में स्थिरता बनाए रखने के लिए आपका धैर्य भी चाहिए और आपकी नियमितता भी चाहिए। अपने ज्ञान पर और अपनी कोशिशों पर भरोसा करते चले जाएँ और आप सही राह पर चलते चले जाएंगे।
सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
