राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 25 दिसंबर 2022: जमीन- जायदाद के लिए समय अनुकूल नहीं, करनी पड़ सकती है मशक्कत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 25, 2022, 09:36 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 25 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: समय कुछ ऐसा है कि जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं। इसे संवारने के लिए कोशिश और मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि यह समय जमीन जायदाद में निवेश करने के लिए अनुकूल नहीं है।

Aaj Ka Kark Rashifal 25 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) –लोगों के प्रति आपकी सद्भावना बनी रहनी चाहिए, ऐसा करने से ही हालात बेहतर हो पाएंगे पर यह समय थोड़ा सा कठिन है, इसलिए लोगों की नाराजगियां भी सहनी पड़ सकती है।

क्या करें –किसी भी बात में गलतफहमी पैदा हो सकती है इसलिए हर छोटी बात को संभालते चले जाना कहीं ज्यादा जरूरी होगा, घर-परिवार में भी किसी भी तरह के तकरार से बचने की जरूरत पड़ेगी।

क्या न करें –लोगों के विचार अच्छे हो सकते हैं पर लोगों की ओर से अगर दबाव बनता चला जाए, तो यह आपके लिए ठीक नहीं है. तालमेल जरूर बनाएं पर उनको अपनी जिंदगी मे उतनी ही दखलअंदाजी करने दें, जितनी जरूरत है, उससे ज्यादा कुछ भी आपके हित में नहीं है।

रिश्ते-नाते - घर-परिवार में रिश्तों को संभालने के लिए कोशिश करनी होगी, अपने जीवनसाथी को समझने में आपके सफल प्रयास रहे हैं पर घर-परिवार के और रिश्ते आपसे उलझे हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते बहस छिड़ी रह सकती है और यही ही ठीक नहीं है।

जमीन-जायदाद - अगर जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई झगड़ा है तो उसमें बहुत सारा अविश्वास हो सकता है, जब तक अपना मन साफ नहीं करेंगे तो वो झगड़े भी सुलझेंगे नहीं और विवाद बढ़ता चला जाएगा. इसलिए किसी जमीन-जायदाद के मसले को संवारने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article