देश

SEM कोर्ट में पेश हुए CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर हुई पूछताछ

Image

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका (फाइल फोटो)

13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका शुक्रवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश हुए। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि पेशी के दौरान सीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग मामलों के संबंध में उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों नेताओं को गुरुवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था, तब दोनों ने कुछ और समय मांगा था। जिसके बाद वे SEM के सामने पेश हुए।

बता दें कि दोनों सीजेपी नेताओं ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किए जाने के बावजूद वहां जबरन घुसकर प्रदर्शन किया था और राष्ट्रीय ध्वज लहराया था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए थे। इसके बाद उनके खिलाफ जंतर-मंतर में घुसने के लिए एक निजी संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। 14 अक्टूबर को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी हिरासत 19 अक्टूबर को दो दिन के लिए बढ़ा दी गई जो बुधवार को समाप्त हो गई। ऐसे में बुधवार को शांति भंग न करने का हलफनामा देने के बाद उन्हें बुधवार को रिहा कर दिया गया।

हाल ही में दोनों मामले क्राइम ब्रांच को भेज दिए गए थे। इन्ही मामलों में पूछताछ के लिए दास और रांका को क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए 22 अक्टूबर को कहा गया था। जिसपर उन्होंने पेश होने के लिए और समय मांगा था। इसी बाबत वे आज एसईएम कोर्ट में पेश हुए थे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article