वायरल न्यूज़

दुकान के बाहर बंदरों का हाईवोल्टेज ड्रामा, शख्स पर खतरनाक अंदाज में किया हमला, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकान के बाहर जमीन पर बैठे शख्स पर बंदरों का एक झुंड अचानक हमला कर देता है। शख्स खुद को बचाने की कोशिश करता है और बंदरों के चंगुल से छूटकर तुरंत भाग खड़ा होता है।

Image

बंदरों के झुंड ने किया हमला (तस्वीर साभार- @lodhitularam41)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे कई वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं, जो हमें हैरान कर देते हैं। वहीं, कई वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप कल्पना तक नहीं कर सकते। जानवरों, खासकर बंदरों की शैतानी और शरारतों के वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक बेहद मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाजार के पास दुकान के सामने जमीन पर एक शख्स बैठा हुआ है। तभी अचानक दो-तीन बंदरों की एक गैंग वहां पहुंचती है और बिना किसी चेतावनी के शख्स पर हमला कर देती है। बंदर शख्स की पीठ और सिर पर चढ़ जाते हैं और उसे पूरी तरह से घेर लेते हैं। अचानक हुए इस हमले से शख्स बुरी तरह घबरा जाता है। वह अपने बचाव में हाथ-पांव मारता है और बंदरों के चंगुल से छूटने की पूरी कोशिश करता है। आखिरकार, किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से उठकर भाग निकलता है। घटना के वक्त आसपास अन्य लोग और दुकानदार भी मौजूद थे। जब बंदरों ने अचानक उस व्यक्ति पर हमला किया, तो आसपास मौजूद लोग भी सतर्क हो गए और उस शख्स की स्थिति देखकर हैरान रह गए। इसके बाद बंदर आराम से वहीं जमीन पर अपने छोटे बच्चों के साथ बैठ गए और माहौल शांत हो गया। देखें वीडियो...

    बंदरों का हमला

    वीडियो देखकर आपको हैरानी भी हो रही होगी और हंसी भी आ रही होगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को lodhitularam41 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article