एजुकेशन

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, महिला और पुरुष उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 23 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में बताया है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के बाद अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की डिटेल लिस्ट में बदलाव किया गया है।

Image

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, महिला और पुरुष उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी

SSC GD Constable भर्ती 2026 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 23 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में बताया है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के बाद अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की डिटेल लिस्ट में बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवारों की लिस्ट में उनकी आवेदन वाली कैटेगरी और जिस कैटेगरी के तहत उन्हें योग्य माना गया है, दोनों की जानकारी मिलेगी।

SSC ने GD Constable परीक्षा का रिजल्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी किया था। इसके बाद कुछ उम्मीदवारों ने लिस्ट में कैटेगरी को लेकर सवाल उठाए थे। दरअसल, SC, ST, OBC, EWS और पूर्व सैनिक (ESM) कैटेगरी के कुछ उम्मीदवारों ने अनारक्षित (UR) कैटेगरी के तय मानकों पर परीक्षा पास की थी। ऐसे उम्मीदवारों के नाम पहले जारी की गई लिस्ट में UR कैटेगरी के तहत दिखाए गए थे।

अब आयोग ने संशोधित डिटेल लिस्ट में दोनों कैटेगरी की जानकारी शामिल कर दी है। हालांकि, पहले घोषित रिजल्ट की बाकी शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग लिस्ट
लिस्टकिसके लिए
लिस्ट-IPET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट महिला उम्मीदवार
लिस्ट-IISSF को छोड़कर पुरुष उम्मीदवार
Official Notice

SSC GD की नई लिस्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपनी जानकारी देख सकते हैं।

1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन खोलें।

3. Constable (GD) 2026 से जुड़ा नोटिस खोजें।

4. महिला या पुरुष उम्मीदवारों की संबंधित PDF खोलें।

5. अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके कैटेगरी की जानकारी चेक करें।

आगे क्या होगा?

इस भर्ती के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के जरिए होगा। संशोधित लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट से जुड़े अगले निर्देशों के लिए SSC की वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article