राशिफल

आज का धनु राशिफल, 20 नवंबर 2022: जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा बेहद जरूरी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 20, 2022, 09:14 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 20 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: रिश्तेनाते – अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा क्योंकि इस समय जो दूरियाँ बनेंगी वो आपके हित में नहीं होंगी। तेजी से बदलता हुआ दौर है और आपको बार-बार ऐसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है जो फासले बढ़ाते चले जाएँ।

Image

आज का धनु राशिफल, 20 नवंबर 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 20 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – काम और कारोबार की ओर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो आप संभाल नहीं पा रहे हैं। एक बड़ा कारण यह है की आप कुछ ज्यादा ही पुरसुकून हो गए हैं और अपने मन में कुछ ज्यादा ही तसल्ली बना ली है की सबकुछ ठीक है।

क्या करें – बहुत सारे मानसिक दबाव हो सकते हैं जिस ओर ध्यान होगा। अगर पीठ पीछे कुछ ऐसा हो रहा है जो आपकी समझ में नहीं है तो उस बारे में भी मनन करने की जरूरत पड़ेगी। अगर अनजाने में भी आपके काम और कारोबार में कोई अस्थिरता बनती चली जा रही है तो गलती करते चले जाने से भी बचना होगा।

क्या न करें – सिर्फ ऐसा न सोचते चले जाएँ की लोग ही आपकी मदद कर लेंगे और सबकुछ संभाल लेंगे क्योंकि लोग उतनी ही मदद कर सकते हैं जितनी वो कर सकते हैं, उसके आगे तो आप ही को अपनी जिंदगी से जूझना है और अपनी जिंदगी का रास्ता बनाना है। यह समय कमियाँ दिखा रहा है इसलिए आपको अपनी ओर से कोई गलती भी नहीं करनी।

रिश्तेनाते – अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा क्योंकि इस समय जो दूरियाँ बनेंगी वो आपके हित में नहीं होंगी। तेजी से बदलता हुआ दौर है और आपको बार-बार ऐसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है जो फासले बढ़ाते चले जाएँ।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि इस बात पर निर्भर करेगी की आप कितना संयम बनाए रखते हैं। अपनी आमदनी को किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं है, पर बड़ी बात यह है की रोजमर्रा के खर्चों को भी आप जरूरत से ज्यादा बढ़ाते न चले जाएँ।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article