राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 20 नवंबर 2022: फैसले लेने में न करें जल्दबाजी, वरना उठानी पड़ेगी परेशानी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 20, 2022, 10:02 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 20 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: हर दिन कोई न कोई चुनौती सामने आता है। लेकिन जल्दबाज़ी में कोई भी लिया हुआ फैसला गलत हो सकता है। इससे बचने की जरूरत है। साथ ही उन चुनौतियों का डट कर सामना भी करना होगा। तभी आप जीवन के सफर में आगे बढ़ पाएंगे।

Image

Singh Rashifal 20 November 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 20 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – आपकी भावुकता नजर आ रही है इसलिए आपको अपनी कही हुई बात की ओर एक नजर रखनी होगी। आप अच्छे मन से वो बात कहेंगे पर फिर भी उसके पीछे कोई न कोई छुपी हुई परेशानी हो सकती है जिस ओर ध्यान तो आपको देना ही पड़ेगा।

क्या करें – किसी भी रूप से अपने नुकसान को बचाए रखना बहुत जरूरी होगा इसलिए जल्दबाज़ी में फैसले करते चले जाने से बचना होगा। हर दिन हम सबके लिए कोई न कोई चुनौती लेकर आता है, इसलिए उन चुनौतियों की ओर भी एक नजर रखनी होगी जो आपके लिए फिलहाल लगातार बनी हुई हैं।

क्या न करें – पढ़ाई लिखाई के प्रति लापरवाह होते चले जाना ठीक नहीं है और रिश्तों को नज़रअंदाज़ करते चले जाना और भी गलत है। यह समय कई तरह की मुश्किलें दिखा रहा है जिसमें आपको अपनी ओर से अपनों के लिए बहुत कुछ ऐसा करना पड़ेगा जो उनकी इच्छाओं के अनुकूल हो और आप अपनी ही बात न कहते चले जाएँ।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि अच्छी बनी हुई है और आप किसी निवेश का सोच रहे हैं पर यह फैसले जल्दबाजी में करने की बजाए बहुत सूझबूझ से करने होंगे और सूझबूझ से आप सही फैसला कर पाएंगे और बहुत संभव है आप कोई निवेश भी कर पाएं।

काम और कारोबार – काम और कारोबार की अच्छाई इस रूप से बनी हुई है क्योंकि उसमें आपकी मेहनत लगी हुई है पर अच्छी बात यह भी है की उसमें आपको तकदीर भी पूरा साथ निभा रही है। आपकी उम्मीदें कुछ ज्यादा हो सकती हैं और हो सकता है वो उस रूप से पूरी भी न हो पा रही हों पर फिर भी काम और कारोबार की दिशा सही है जो आपको हर तरह से मदद ही कर रही है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article