राशिफल

28 May Aaj Ka Rashifal 2024: बड़ा मंगल के दिन इन राशि के जातक पर होगी हनुमान जी की कृपा, जानें सारी राशियों का राशिफल

28 May Aaj Ka Rashifal 2024(आज का राशिफल): बड़ा मंगल के दिन मेष राशि ते जातक को बिजनेस में सफल रहेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

28 May Aaj Ka Rashifal 2024(आज का राशिफल): मंगलवार के दिन मेष राशि के जातक को जॉब में प्रोमोशन मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को जॉब प्रोमोशन को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन कर्क राशि के जातक को हेल्थ को लेकर तनाव में रहेंगे। कन्या राशि के जातक किसी काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। बड़ा मंगल के दिन मकर राशि के जातक को स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज के दिन मीन राशि के जातक करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। यहां पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मेष

व्यवसाय के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। जॉब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --लाल व नारंगी ।

आज का शुभ अंक --03 व 04

वृषभ

जॉब एक टीम वर्क है। बिजनेस प्रोग्रेस का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें । जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक -02 व 03

मिथुन

व्यवसाय में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जॉब प्रोमोशन को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग --हरा व नीला।

आज का शुभ अंक --01 व 09

कर्क

व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। हेल्थ को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। गुड़ व अनार का दान फलदायी है।

शुभ रंग --लाल व सफेद।

आज का शुभ अंक -05 व 08

सिंह

जॉब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। संतान के विवाह के लिए प्रयास सफल रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।

आज का उपाय --भैरो जी की उपासना करें। बटुकभैरव स्तोत्रम का पाठ करें।

शुभ रंग --पीला व असमानी।

आज का शुभ अंक --04 व 08

कन्या

जॉब मेंअग्रिम प्रोमोशन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। गृह निर्माण की योजनाओं को टालें मत। गुरु व चन्द्रमा जॉब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें तथा उनको बेल पत्र अर्पित करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग --बैगनी व हरा।

आज का शुभ अंक --07 व 08

तुला

जॉब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करें तथा ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक --05 व 08

वृश्चिक

धन का व्यय होगा। जॉब व बिजनेस में सफलता मिलेगी। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -श्री विष्णु जी की उपासना करें। हरे वस्त्र का दान करें।

आज का शुभ अंक --06 व 08।

शुभ रंग -पीला व लाल

धनु

जॉब में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। व्यावसायिक सफलता को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।

आज का उपाय --पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग --बैगनी व हरा ।

आज का शुभ अंक --05 व 09

मकर

स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी। लांग जर्नी के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर हो सकती है।

आज का उपाय -श्री कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। अनार का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग --आसमानी व बैगनी।

आज का शुभ अंक --04 व 07

कुम्भ

प्रतियोगी एक्जाम की तैयारी करने वाले छात्र अब खुश रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्रों को निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -सफेद व आसमानी।

आज का शुभ अंक -05 व 06

मीन

जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। छात्र अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे । करियर सफल रहेगा व जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी।लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय --श्री सूक्त के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। गुड़ का दान करते रहें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article