राशिफल

19 February 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलेगा, जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

19 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। तो वहीं मिथुन राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

Aaj Ka Rashifal 19 Feb 2024

19 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज मेष राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलेगा। तो वृषभ राशि वालों के लिए दिन संघर्ष से भरा रहेगा। आप नौकरी में किसी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। कर्क राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। तो वहीं सिंह राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहेगी। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे, आज प्रयास करें। जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे।बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ पर ध्यान दें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व गुलाबी।

शुभ रंग -02 व 09।

वृषभ राशि

जॉब में संघर्ष है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट मिलने की सम्भावना है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --उड़द का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -02 व 07

मिथुन राशि

बिजनेस के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। किसी भी डिपार्टमेन्टल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -गेंहू व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 06

कर्क राशि

व्यवसाय में अभी सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। कफ जनित रोगों से परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --शनि से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

शुभ अंक -05 व 08

सिंह राशि

आप जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाए। स्वास्थ्य में नेत्र को लेकर सावधान रहिए।

आज का उपाय --तिल व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है।

शुभ रंग -लाल व नीला।

शुभ अंक -03 व 09

कन्या राशि

बिजनेस में किसी रुके हुए सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। हेल्थ पर ध्यान दें।

आज का उपाय - स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 08

तुला राशि

व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। भगवान विष्णु जी के मंदिर में जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

आज का उपाय-सप्त अनं का दान करें।

शुभ रंग- ,सफेद व नीला।

शुभ अंक -04 व 08

वृश्चिक राशि

स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति करेंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक -05 व 06

धनु राशि

जॉब को लेकर परेशान रहेंगे। आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उदर बिकार से परेशान हो सकते हैं।

आज का उपाय- घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -05 व 08

मकर राशि

जॉब को लेकर प्रोमोशन संभावित है। छात्र अपनी सकारात्मक सोच, मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -07 व 08

कुंभ राशि

बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय - घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ अंक -06 व 09।

शुभ रंग -नीला व हरा

मीन राशि

जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। धार्मिक यात्रा संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article