राशिफल

18 February 2024, Aaj Ka Rashifal: रविवार के दिन इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें सारी राशियों का हाल

18 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): रविवार के दिन मेष राशि के जातक को धार्मिक कार्य में समय देंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक को मित्र का सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का क्या हाल होगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

18 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): रविवार के दिन मेष राशि के जातक को धार्मिक कार्य में समय देंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक को मित्र का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि के जातक को मेहनत का फल मिलेगा। सिंह राशि के जातक को परिवार का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं सारी राशियों का क्या हाल होगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

18 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल)

आज का राशिफल मेष

मङ्गल व चंद्रमा अनुकूल है। धार्मिक कार्य में ज्यादा समय देना होगा ,यात्रा महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है।समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

आज का उपाय --जीवन में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक --01 व 03।

शुभ रंग --नारंगी व हरा

आज का राशिफल वृष

आज का दिन बिजनेस में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में तनाव से बचें।क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व लाल।

शुभ अंक -01 व 03

आज का राशिफल मिथुन

किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व नीला।

शुभ अंक -01 व 02

आज का राशिफल कर्क

व्यावसायिक व्यस्तता आपको परेशान कर सकता है। परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे । लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं । हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --शिव उपासना करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक --01 व 02

आज का राशिफल सिंह

जॉब में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी विशेष कार्य हेतु बड़े भाई की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक --02 व 03

आज का राशिफल कन्या

बुध व शुक्र बिजनेस में लाभ देगा।कुछ नए कार्य करने का समय है। तुला व वृश्चिक राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।

आज का उपाय --सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व ऊनी वस्त्र इत्यादि का दान करें।कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक --04 व 06

आज का राशिफल तुला

बिजनेस वर्क प्रगति मार्ग पर रहेगी। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है।

आज का उपाय --- भगवान कृष्ण जी की उपासना करें तथा कम्बल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --04 व 06

आज का राशिफल वृश्चिक

संतान की शिक्षा को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। ऊनी वस्त्रों का दान भी करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -04 व 07

आज का राशिफल धनु

बिजनेस में प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें। पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 09

आज का राशिफल मकर

छात्रों का समय अनुकूल रहेगा।आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे।प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी।जमीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।नीले रंग के कम्बल का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक -05 व 08

आज का राशिफल कुम्भ

जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें।किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं।बात चीत से समस्याओं को हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --आसमानी व हरा।

शुभ अंक --04 व 07

आज का राशिफल मीन

बिजनेस अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगा । जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है।

आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करे।

शुभ रंग --नारंगी व पीला ।

शुभ अंक --03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article