खुजली वाली जगह खुजलाते ही क्यों मिलता है सुकून? जानें इस राहत के पीछे की क्या है वजह

पूरे दिन में हमारे शरीर में कई बार खुजली होती है, जिसके बाद हमारा हाथ उस जगह को खुजलाने के लिए अपने आप ही वहां पर पहुंच जाता है और खुजलाने के बाद जो सुकून मिलता है, उसका कुछ कहना ही नहीं। ऐसे में आपने कभी यह सोचा है कि ऐसा क्यों होता है, आखिर क्यों हमें खुजली वाली जगह खुजलाने के बाद ही सुकून मिलता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपने इस बारे में कभी नहीं सोचा तो आज आप इसकी वजह भी जान लीजिए।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Aug 28 2026, 13:42 IST
खुजली आखिर होती क्यों है?Image Credit : IStock01 / 07

खुजली आखिर होती क्यों है?

खुजली शरीर का एक तरह का अलर्ट सिस्टम है। जब त्वचा पर कोई कीड़ा, एलर्जी, सूखापन या जलन जैसी चीज होती है, तो शरीर का नर्वस सिस्टम दिमाग को संकेत भेजता है। इसी वजह से हमें खुजली महसूस होती है।

फिर खुजलाने का मन क्यों करता है?Image Credit : IStock02 / 07

फिर खुजलाने का मन क्यों करता है?

खुजली महसूस होते ही हमारा दिमाग कहता है कि उस जगह को रगड़ो या खुजलाओ। जब हम खुजलाते हैं, तो त्वचा पर हल्का दर्द या दबाव पैदा होता है। यह संकेत कुछ समय के लिए खुजली के संकेत को पीछे कर देता है।

खुजलाते ही राहत कैसे मिलती है?Image Credit : IStock03 / 07

खुजलाते ही राहत कैसे मिलती है?

हमारी त्वचा में बहुत सारी नसें होती हैं। खुजलाने से इन नसों पर अलग तरह का दबाव पड़ता है। दिमाग तक पहुंचने वाले ये नए संकेत कुछ समय के लिए खुजली की अनुभूति को कम कर देते हैं इसलिए खुजलाने के तुरंत बाद हमें अच्छा लगता है।

दर्द और खुजली का क्या कनेक्शन?Image Credit : IStock04 / 07

दर्द और खुजली का क्या कनेक्शन?

खुजलाने से त्वचा पर हल्का दर्द या जलन पैदा हो सकती है। दिमाग एक साथ आने वाले अलग-अलग संकेतों को प्रोसेस करता है और कई बार दर्द वाला संकेत खुजली के संकेत को दबा देता है। नतीजा, कुछ पल के लिए खुजली कम महसूस होती है।

लेकिन बार-बार खुजलाना नुकसान कर सकता हैImage Credit : IStock05 / 07

लेकिन बार-बार खुजलाना नुकसान कर सकता है

यही राहत हमें बार-बार खुजलाने के लिए मजबूर कर सकती है। ज्यादा खुजलाने से त्वचा पर खरोंच, लालिमा और जलन हो सकती है। कभी-कभी त्वचा को नुकसान पहुंचने से खुजली और भी बढ़ जाती है।

बन सकता है खुजली का चक्करImage Credit : IStock06 / 07

बन सकता है खुजली का चक्कर

पहले खुजली हुई, हमने खुजाया, थोड़ी राहत मिली, त्वचा में जलन हुई फिर खुजली बढ़ गई। इस तरह खुजली और खुजलाने का एक चक्कर बन सकता है।

खुजली हो तो क्या करें?Image Credit : IStock07 / 07

खुजली हो तो क्या करें?

अगर खुजली हल्की है तो त्वचा को जोर से खुजलाने के बजाय हल्के हाथ से दबाना, ठंडी पट्टी लगाना या त्वचा को मॉइस्चराइज करना मददगार हो सकता है। नाखून छोटे रखने से भी त्वचा पर ज्यादा खरोंच पड़ने का खतरा कम होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!