भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत को पांचवें दिन चार विकेट लेने थे, लेकिन वह तीसरे सत्र तक मात्र तीन विकेट ही हासिल कर सके। वहीं, सोनल दिनुशा ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया के गेंदबाजों के कंधे झुका दिए।
सोनल ने कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका की पहली पारी के दौरान 103 रन की पारी खेली थी। उन्होंने फॉलोऑन का खतरा टलने की पूरी कोशिश ली, लेकिन इससे पहले ही वह आउट हो गए। हालांकि, फॉलोऑन खेलते हुए उन्होंने एक बार फिर अपना क्लास दिखाया।
सोनल ने दूसरी पारी में धैर्य दिखाते हुए शानदार शतक जड़ा। वह 264 गेंद खेलकर 133 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनुशा ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में तीन शतक जड़े। इसके चलते उनका नाम दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए। वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में तीन शतक जड़ने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बने। इससे पहले अरविंद डी सिल्वा और कुमार संगकारा ने ऐसा किया था।
रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। दिनुशा ने इस सीरीज में की चार पारियों में कुल 420 रन बनाए। इसमें उन्होंने स्वीट शॉट से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 172 रन स्वीप शॉट से बनाए। इसके चलते उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने जो रूट (164 रन) का कीर्तिमान ध्वस्त किया। जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में स्वीप शॉट से 164 रन बनाए थे।
सोनल दिनुशा दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बने। इस लिस्ट में 571 रन (तीन पारी) के साथ जयसूर्या पहले स्थान पर हैं। इसके बाद एंडी फ्लावर (4 पारी) 540 रन, ब्रेंडन मैकुलम (4 पारी) 535 रन, हाशिम अमला (3 पारी) 490 रन और सोनल दिनुशा (4 पारी) 420 रन बनाकर क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
सोनल दिनुशा SL बनाम IND टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने। इससे पहले 1982 में चेन्नई में दुलीप मेंडिस ने 105 और 105 रन की पारी खेली थी। 1997 में कोलंबो में अरविंदा डी सिल्वा ने 146 और 120 रन की पारी खेली थी। अब दिनुशा ने 103 और नाबाद 133 रन की पारी खेली।
सोनल दिनुशा फॉलोऑन वाले मैच में दो शतक लगाने वाले दुनिया के मात्र तीसरे खिलाड़ी बने। साल 1948 एडिलेड टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजय हजारे ने ऐसा किया था। 2001 में हरारे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एंडी फ्लावर ने फॉलोऑन वाले मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े थे।