Happy Raksha Bandhan Images: तस्वीरों के माध्यम से भैया-बहना को कहें हैप्पी रक्षाबंधन, स्टेटस पर लगाएं खास फोटो

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार, नोकझोंक और पुराने रिश्ते की खूबसूरत याद दिलाता है। इस दिन आप अपने भाई-बहनों को खास तस्वीरों के माध्यम से कहें हैप्पी रक्षाबंधन फोटो, इमेज, स्टेटस।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Aug 28 2026, 08:46 IST
हैप्पी रक्षाबंधन इमेज, स्टेटसImage Credit : Canva01 / 07

हैप्पी रक्षाबंधन इमेज, स्टेटस

लड़ते हैं, झगड़ते हैं, फिर हंसते हैं,एक-दूजे की हर बात समझते हैं।राखी सिर्फ धागा नहीं, प्यार है अपना,इसी रिश्ते से तो खुशियों के रंग सजते हैं।

​रिश्ता हमारा सबसे ..​Image Credit : Canva02 / 07

​रिश्ता हमारा सबसे ..​

रिश्ता हमारा सबसे प्यारा है,भाई-बहन का साथ जग से न्यारा है।राखी की डोर यूं ही मजबूत रहे,हर जन्म में तू ही मेरा सहारा है।

​तेरी कलाई पर राखी ​Image Credit : Canva03 / 07

​तेरी कलाई पर राखी ​

तेरी कलाई पर राखी सजती रहे,तेरी जिंदगी खुशियों से भरती रहे।हर सपना तेरा पूरा हो जाए,मेरी दुआ हर कदम तेरे संग चलती रहे।

​बचपन की शरारत​Image Credit : Canva04 / 07

​बचपन की शरारत​

बचपन की शरारत आज भी याद आती है,तेरी हर बात चेहरे पर हंसी लाती है।दूर होकर भी दिल से दूर नहीं हैं हम,राखी हर साल यही बात समझाती है।

​न कोई दौलत​Image Credit : Canva05 / 07

​न कोई दौलत​

न कोई दौलत, न कोई खजाना चाहिए,भाई-बहन का बस प्यार पुराना चाहिए।राखी की डोर बंधी रहे हमेशा,दिल को बस अपना ही ठिकाना चाहिए।

​रिश्ता ये हमारा​Image Credit : Canva06 / 07

​रिश्ता ये हमारा​

रिश्ता ये हमारा कभी कम न हो,खुशियों का मौसम कभी खत्म न हो।राखी के इस प्यारे त्योहार पर दुआ है,तेरे चेहरे की मुस्कान कभी कम न हो।

​राखी की डोर​Image Credit : Canva07 / 07

​राखी की डोर​

राखी की डोर में प्यार बेशुमार है,यही तो भाई-बहन के रिश्ते का संसार है।दूरियां चाहे कितनी भी क्यों न आएं,दिल से दिल का रिश्ता हमेशा बरकरार है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!