दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग धर्म और जाति के लोग रहते हैं। इन सबका रीति-रिवाज भी अलग ही होता है। ऐसे ही आज हम आपको एक जनजाति के बारे में बताएंगे। जहां पर लड़की चिकन खिलाकर दूल्हा पसंद करती है। आपको ऐसे किसी देश या समुदाय के बारे में पता है क्या। शायद ही आपको इस बारे में कोई जानकारी हो।
यह परंपरा चीन की दाई (Dai) जनजाति की है, जो मुख्य रूप से युन्नान प्रांत में रहती है। इस रिवाज को युएसाओ (Yue Sao) या चुआन गुनियांग (Chuan Gunniang) कहा जाता है, जिसका मतलब है लड़कियों से मिलना।
यह परंपरा शादी के लिए लड़का और लड़की के चुनाव से जुड़ी है। जब कोई युवक लड़की को पसंद करने आता है तो लड़की की तरफ से उसे चिकन खिलाया जाता है।
चिकन खिलाना इस बात का संकेत होता है कि बात आगे बढ़ सकती है। अगर लड़की को वह युवक पसंद आ जाता है, तो लड़की उसके साथ चिकन शेयर करती है यानी दोनों एक ही चिकन खाते हैं।
पसंद आने पर युवक को स्टूल पर बैठाया जाता है, जो स्वीकृति का प्रतीक है। इसके बाद दोनों परिवार आगे की बातचीत शुरू कर सकते हैं यानी रिश्ते की दिशा साफ हो जाती है।
लेकिन अगर लड़की को युवक पसंद नहीं आता, तो वह सीधे मना नहीं करती। लड़की या घरवालों की तरफ से कहा जाता है। पहले चिकन खा लो, बाद में कीमत की बात करेंगे।
इसके बाद लड़के से चिकन की दोगुनी कीमत वसूली जाती है। यह तरीका बिना अपमान किए, बहुत विनम्र ढंग से ‘ना’ कहने का तरीका माना जाता है।
इस परंपरा से लड़की को स्पष्ट चुनाव का अधिकार मिलता है यानी फैसला लड़की का होता है ना कि परिवार का या समाज का। यह दाई समुदाय की एक अनोखी सांस्कृतिक और सामाजिक परंपरा है, जो आज सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती है।