BTech के बाद करना है कुछ नया? AI से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक ये 5 कोर्स दिला सकते हैं लाखों के पैकेज वाली जॉब

Which Is The Best Course After Btech: आज के समय में केवल बीटेक की डिग्री हासिल करना ही अच्छी नौकरी पाने के लिए काफी नहीं है बल्कि आपको तकनीक की अच्छी नॉलेज भी होनी चाहिए। ऐसे में यदि आपने भी बीटेक की डिग्री पूरी कर ली है तो यहां हम आपके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) से लेकर डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी तक 5 डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं। जिसे करने के बाद आप आप लाखों की सैलरी वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

Authored by: Aditya SinghUpdated Nov 14 2026, 08:37 IST
बीटेक के बाद कौन सा कोर्स बेस्टImage Credit : IStock01 / 07

बीटेक के बाद कौन सा कोर्स बेस्ट

यदि आपने भी बीटेक की डिग्री पूरी कर ली है और शानदार पैकेज वाली नौकरी पाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए 5 बेस्ट डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं।

शानदार पैकेज वाली नौकरीImage Credit : IStock02 / 07

शानदार पैकेज वाली नौकरी

इस कोर्स को करने के बाद आप अच्छे पैकेज यानी सैलरी वाली नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप देख सकते हैं।

DevOps और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंगImage Credit : IStock03 / 07

DevOps और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग

सॉफ्टवेयर बनाने, उसकी टेस्टिंग करने और लॉन्च करने के लिए DevOps विशेषज्ञों की जरूरत होती है। इस कोर्स में ऑटोमेशन, कोड मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की तकनीकें सिखाई जाती हैं। ऐसे में आप चाहें तो DevOps और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का कोर्स कर सकते हैं।

​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग​Image Credit : IStock04 / 07

​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग​

बीटेक के बाद आपके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का कोर्स करना अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मशीनों को डेटा के आधार पर सीखने और फैसले लेने की क्षमता विकसित करने के तरीके सिखाए जाते हैं। इस क्षेत्र में AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग इंजीनियर और AI रिसर्चर जैसे करियर विकल्प मिल सकते हैं।

​डेटा साइंस​Image Credit : IStock05 / 07

​डेटा साइंस​

कंपनियां अपने कारोबार से जुड़े फैसले लेने के लिए बड़े पैमाने पर डेटा का इस्तेमाल करती हैं। डेटा साइंस कोर्स में डेटा का विश्लेषण करना, जरूरी जानकारी निकालना और उसके आधार पर समाधान तैयार करना सिखाया जाता है। ऐसे में आप चाहें तो डेटा साइंस में डिप्लोमा की डिग्री हासिल कर सकते हैं।

साइबर सिक्योरिटीImage Credit : IStock06 / 07

साइबर सिक्योरिटी

आज बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग और सरकारी सेवाओं से लेकर निजी कंपनियों तक डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में साइबर हमलों से डेटा और सिस्टम को सुरक्षित रखने वाले विशेषज्ञों की जरूरत भी बढ़ रही है। आप चाहें तो साइबर सिक्योरिटी में डिप्लोमा कर सकते हैं।

​क्लाउड कंप्यूटिंग​Image Credit : IStock07 / 07

​क्लाउड कंप्यूटिंग​

आज कई कंपनियां अपना डेटा और सॉफ्टवेयर क्लाउड पर स्टोर कर रही हैं। ऐसे में क्लाउड कंप्यूटिंग की जानकारी रखने वाले युवाओं की जरूरत है। इस क्षेत्र में AWS, Microsoft Azure और Google Cloud जैसी तकनीकों की ट्रेनिंग ली जा सकती है। इन दिनों छोटी से लेकर बड़ी कंपनियों में क्लाउड कंप्यूटिंग की डिमांड कीफी बढ़ गई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!