5 आंखें और हाथी जैसी सूंड वाला समुद्री जीव, देखने में किसी एलियन से कम नहीं, अब धरती से हो चुका है गायब

हम आज ऐसे कई जीव-जंतुओं के बारे में पढ़ते हैं, जो पहले कभी धरती पर मौजूद थे लेकिन अब ये पृथ्वी से गायब हो चुके हैं। डायनासोर के बारे में अक्सर कई रिसर्च अभी भी सामने आते रहते हैं। ऐसे ही विलुप्त प्रजातियों में से एक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जो इस धरती पर करोड़ों साल पहले मौजूद थे लेकिन अब ये जीव धरती से गायब हो चुके हैं। यह प्रजाति समुद्र में रहती थी और जब थे तब समन्दर में इनका राज चलता था। तो चलिए जानते हैं इस खास समुद्री जीव के बारे में।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jun 30 2026, 13:15 IST
करोड़ों साल पहले धरती पर रहता था यह अजीब जीवImage Credit : IStock01 / 07

करोड़ों साल पहले धरती पर रहता था यह अजीब जीव

धरती पर आज जितने भी जीव-जंतु हैं, उनके बारे में कुछ ना कुछ हमें पता है लेकिन क्या हमें उन जीव-जंतुओं के बारे में पता है, जो पहले कभी इस धरती पर रहते थे? शायद ही हम उन जीव-जंतुओं को जानते होंगे, तो चलिए आज हम आपको आज एक ऐसे ही समुद्री जीव के बारे में बताते हैं, जो कभी इस धरती पर करोड़ों साल पहले मौजूद हुआ करते थे और बाद में इनका अस्तित्व मिट गया।

समुद्र का सबसे अनोखा जीवImage Credit : IStock02 / 07

समुद्र का सबसे अनोखा जीव

हम बात कर रहे हैं ओपबीनिया (Opabinia) नाम के समुद्री जीव की। जो इस धरती पर करोड़ों साल पहले समुद्र में रहते थे। इस समुद्री जीव को देखकर पहली नजर में कोई भी हैरान रह जाएगा, क्योंकि इसकी 5 आंखें थीं और हाथी जैसी एक लंबी सी सूंड भी थी। इसी वजह से इसे धरती के सबसे अनोखे जीवों में भी गिना जाता है।

आखिर क्या था ओपबीनिया?Image Credit : IStock03 / 07

आखिर क्या था ओपबीनिया?

बता दें कि ओपबीनिया (Opabinia) एक समुद्री जीव था, जो लगभग 50 करोड़ (500 मिलियन) साल पहले कैम्ब्रियन काल (Cambrian Period) में पृथ्वी के महासागरों में रहता था। इसका शरीर करीब 4 से 7 सेंटीमीटर लंबा होता था, लेकिन इसकी बनावट ऐसी थी कि देखने वाले लोग इसे किसी एलियन की तरह बताते थे।

5 आंखें थीं इसकी सबसे बड़ी खासियतImage Credit : IStock04 / 07

5 आंखें थीं इसकी सबसे बड़ी खासियत

आज लगभग सभी जानवरों की दो आंखें होती हैं, लेकिन ओपबीनिया की पांच आंखें थीं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इतनी आंखों की वजह से यह अपने आसपास होने वाली हर हलचल को आसानी से देख सकता था और शिकार या खतरे का जल्दी पता लगा लेता था।

हाथी जैसी सूंड से पकड़ता था खानाImage Credit : IStock05 / 07

हाथी जैसी सूंड से पकड़ता था खाना

ओपबीनिया की सबसे अनोखी चीज उसकी लंबी सूंड थी। इस सूंड के सिरे पर एक छोटा-सा पंजा जैसा हिस्सा था। वह इसी की मदद से समुद्र की तलहटी से छोटे-छोटे जीव और भोजन उठाकर अपने मुंह तक पहुंचाता था। यानी यह सूंड उसके लिए हाथ की तरह काम करती थी।

कैसे चलता था यह जीव?Image Credit : IStock06 / 07

कैसे चलता था यह जीव?

ओपबीनिया के शरीर के दोनों तरफ पंख की तरह छोटे-छोटे फ्लैप्स थे। इन्हीं की मदद से वह पानी में आराम से तैरता था। इसकी पूंछ भी तैरने में संतुलन बनाए रखने में मदद करती थी।

कैसे मिला इसका पता?Image Credit : IStock07 / 07

कैसे मिला इसका पता?

इस जीव के जीवाश्म (Fossils) सबसे पहले कनाडा के प्रसिद्ध बर्गेस शेल (Burgess Shale) क्षेत्र में मिले थे। जब वैज्ञानिकों ने पहली बार इसका जीवाश्म देखा, तो वे भी इसकी बनावट देखकर हैरान रह गए। शुरुआत में तो कई वैज्ञानिकों को विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा जीव वास्तव में कभी पृथ्वी पर रहा होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!