मैंने कूलर में डाल दिया 5 रुपये का यह सामान, उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था

वैसे तो आज दिल्ली एनसीआर का मौसम गर्मी से राहत देने वाला है, लेकिन देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए कोई कूलर का इस्तेमाल कर रहा है तो कोई एयर कंडीशनर का, जिसकी जितना बजट, वह गर्मी से बचने के लिए वैसा इंतजाम कर रहा है, लेकिन कूलर इस्तेमाल करने वालों की संख्या हमेशा अधिक रहती है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Apr 29 2026, 11:02 IST
बदबू आना आम बातImage Credit : Canva01 / 08

बदबू आना आम बात

गर्मियों में कूलर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है, लेकिन कुछ ही दिनों में कूलर के पानी से बदबू आने लगती है। यह समस्या गंदे पानी, बैक्टीरिया और फंगस के कारण होती है।

फिटकरी के फायदेImage Credit : Canva02 / 08

फिटकरी के फायदे

ऐसे में मैंने अपने एक दोस्त की सलाह पर कूलर के पानी में फिटकरी डाल दी जो कि मुझे पड़ोस की दुकान पर महज 5 रुपये में मिल गई। इस 5 रुपये की फिटकरी ने जो काम किया, वह हैरान करने वाला था।

फिटकरी डालने से क्या होता है?Image Credit : Canva03 / 08

फिटकरी डालने से क्या होता है?

कूलर के पानी में फिटकरी डालने से पानी की गंदगी जमकर नीचे बैठ जाती है। फिटकरी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पानी में मौजूद कीटाणुओं को कम करने में मदद करते हैं। इससे कूलर के अंदर बनने वाली बदबू काफी हद तक कम हो जाती है और हवा भी कुछ हद तक साफ महसूस होती है।

बदबू क्यों आने लगती है?Image Credit : Canva04 / 08

बदबू क्यों आने लगती है?

कूलर में लंबे समय तक पानी बदलने की अनदेखी, धूल-मिट्टी का जमना और नमी के कारण बैक्टीरिया व फंगस पनपने लगते हैं। यही कारण है कि कूलर से आने वाली हवा में बदबू महसूस होती है।

फिटकरी के अलावा क्या इस्तेमाल करें?Image Credit : Canva05 / 08

फिटकरी के अलावा क्या इस्तेमाल करें?

फिटकरी के अलावा भी कई घरेलू उपाय हैं, जिनसे कूलर की बदबू दूर की जा सकती है। कूलर के पानी में नीम की पत्तियां डालने से बैक्टीरिया कम होते हैं और पानी ताजा बना रहता है।

सिरका और नींबू भी करेंगे मददImage Credit : Canva06 / 08

सिरका और नींबू भी करेंगे मदद

इसके अलावा थोड़ी मात्रा में सिरका मिलाने से बदबू पैदा करने वाले कीटाणु खत्म होते हैं। आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पानी को साफ रखने और दुर्गंध कम करने में मदद करता है। नींबू का रस भी प्राकृतिक फ्रेशनर की तरह काम करता है और हल्की खुशबू भी देता है।

नियमित सफाई है सबसे जरूरीImage Credit : Canva07 / 08

नियमित सफाई है सबसे जरूरी

केवल घरेलू उपाय ही काफी नहीं हैं, बल्कि कूलर की नियमित सफाई भी बेहद जरूरी है। हर 2-3 दिन में पानी बदलना, टैंक को साफ करना और कूलिंग पैड को धोना बदबू को रोकने के सबसे प्रभावी तरीके हैं।

सही देखभाल से मिलेगा ठंडी और ताजी हवाImage Credit : Canva08 / 08

सही देखभाल से मिलेगा ठंडी और ताजी हवा

अगर कूलर की ठीक से देखभाल की जाए और समय-समय पर सफाई की जाए, तो न सिर्फ बदबू से छुटकारा मिलेगा बल्कि ठंडी और ताजी हवा भी मिलती रहेगी। छोटे-छोटे उपाय अपनाकर आप अपने कूलर को लंबे समय तक बेहतर तरीके से चला सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!