स्विट्जरलैंड से कम नहीं हैं भारत के ये 3 सबसे खूबसूरत रेलवे रूट

Most Beautiful Railway Routes Of India: भारत में रेलवे, सार्वजनिक परिवहन का सबसे बड़ा साधन है। इसका बड़ा कारण यह है कि भारत में रेल यात्रा सस्ती है। इसे आम आदमी का साधन कहा जाता है, हालांकि वंदे भारत जैसी ट्रेन के आने के बाद रेल यात्राएं थोड़ी महंगी जरूर हुई हैं, लेकिन इतना भी नहीं है कि कोई यात्रा ही ना कर सके। भारत का रेल नेटवर्क कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला हुआ है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Mar 19 2026, 08:58 IST
स्विट्जरलैंड से कम नहींImage Credit : Konkan Railway/Social Media01 / 05

स्विट्जरलैंड से कम नहीं

भारत में प्राकृतिक सुंदरता की कोई कमी नहीं है, और यहां के कुछ रेलवे रूट ऐसे हैं जो यात्रियों को विदेशों जैसी खूबसूरती का अनुभव कराते हैं। खासतौर पर कुछ ट्रेन रूट इतने शानदार हैं कि उन्हें देखकर स्विट्जरलैंड की याद आ जाती है। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो इन रूट्स पर एक बार सफर जरूर करना चाहिए।

कोंकण रेलवे: हरियाली और झरनों का जादूImage Credit : Konkan Railway/Social Media02 / 05

कोंकण रेलवे: हरियाली और झरनों का जादू

कोंकण रेलवे का सफर खासतौर पर बरसात के मौसम में बेहद खूबसूरत हो जाता है। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले झरने, हरी-भरी पहाड़ियां और लंबी सुरंगें इसे जन्नत जैसा बना देती हैं। ट्रेन की खिड़की से बाहर का नजारा इतना मनमोहक होता है कि यात्री मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

मांडवी एक्सप्रेस रूट: जंगलों के बीच रोमांचक यात्राImage Credit : Konkan Railway/Social Media03 / 05

मांडवी एक्सप्रेस रूट: जंगलों के बीच रोमांचक यात्रा

बेंगलुरु से गोवा तक चलने वाली मांडवी एक्सप्रेस का रूट भी प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यह सफर घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरता है, जो यात्रियों को रोमांच और सुकून दोनों का अनुभव कराता है। हर मोड़ पर बदलते दृश्य इस यात्रा को यादगार बना देते हैं।

डेजर्ट क्वीन रूट: सुनहरी रेत का अनोखा अनुभवImage Credit : Konkan Railway/Social Media04 / 05

डेजर्ट क्वीन रूट: सुनहरी रेत का अनोखा अनुभव

जोधपुर से जैसलमेर तक का डेजर्ट क्वीन रूट अपने अलग ही अंदाज के लिए जाना जाता है। इस यात्रा में दूर-दूर तक फैली सुनहरी रेत और रेगिस्तान का नजारा देखने को मिलता है। यह सफर भारत के मरुस्थलीय सौंदर्य को करीब से महसूस करने का बेहतरीन मौका देता है।

जिंदगी में एक बार सफर जरूर करेंImage Credit : Konkan Railway/Social Media05 / 05

जिंदगी में एक बार सफर जरूर करें

अगर आप भी प्राकृतिक सुंदरता और अनोखे अनुभव की तलाश में हैं, तो भारत के ये तीन रेलवे रूट आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। जीवन में एक बार इन रूट पर यात्रा का जरूर आनंद लें। इनके अलावा भारत में और भी रेलवे रूट हैं जो प्रकृति का असली रूप दिखाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!