इंडक्शन कुकटॉप काम करने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (EMF) का इस्तेमाल करता है। यह फील्ड बर्तन को गर्म करता है, लेकिन इसके आसपास हल्का मैग्नेटिक प्रभाव भी होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, यह प्रभाव आमतौर पर इंसानों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्टफोन पर इसका असर पड़ सकता है।
इंडक्शन के बहुत पास फोन रखने से उसके सिग्नल, सेंसर या इंटरनल सर्किट पर असर पड़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से फोन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है या बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। हालांकि यह खतरा बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन लगातार ऐसा करना सही नहीं माना जाता।
सबसे बड़ा जोखिम तब होता है जब फोन को इंडक्शन के बिल्कुल पास या ऊपर रखा जाता है। इससे फोन ज्यादा गर्म हो सकता है, जिससे ओवरहीटिंग, बैटरी डैमेज या दुर्लभ मामलों में ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा, अगर आपके हाथ गीले हैं और आप फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा भी हो सकता है।
इंडक्शन कुकटॉप से कम से कम 1-2 फीट दूर फोन रखें। गीले हाथों से फोन इस्तेमाल न करें। फोन को चार्जिंग पर लगाकर किचन में इस्तेमाल करने से बचें। ज्यादा गर्म होने पर फोन को तुरंत दूर रखें
नहीं, किचन में स्मार्टफोन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है। अगर आप सुरक्षित दूरी बनाए रखते हैं और बेसिक नियमों का पालन करते हैं, तो यह जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।