अपने IRCTC अकाउंट में कर दीजिए यह सेटिंग, सबसे पहले बुक कर पाएंगे टिकट

​IRCTC Ticket Booking Tips: ​भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए IRCTC एक सिंगल विंडो टिकट बुकिंग सिस्टम है यानी IRCTC के जरिए ही सभी लोगों का टिकट बनता है। जो यात्री काउंटर से टिकट लेते हैं वह भी IRCTC के जरिए ही होता है। आपमें से कई लोग IRCTC के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करते होंगे, लेकिन एक बार में आप शायद ही टिकट बुक कर पाते होंगे। ​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Nov 9 2025, 07:32 IST
​आम आदमी तो तत्काल टिकट बुक ही नहीं कर सकता है, लेकिन अपने IRCTC अकाउंट में एक सेटिंग करके आप टिकट बुकिंग की संभावना को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह सेटिंग क्या है और इसके क्या-क्या फायदे हैं...​01 / 07

​आम आदमी तो तत्काल टिकट बुक ही नहीं कर सकता है, लेकिन अपने IRCTC अकाउंट में एक सेटिंग करके आप टिकट बुकिंग की संभावना को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह सेटिंग क्या है और इसके क्या-क्या फायदे हैं...​

​बड़े काम की है मास्टर लिस्ट​Image Credit : Canva02 / 07

​बड़े काम की है मास्टर लिस्ट​

​अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो IRCTC अकाउंट में मास्टर लिस्ट बनाना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। ये लिस्ट यात्रियों की डिटेल्स को पहले से सेव करके रखती है, जिससे टिकट बुकिंग तेज हो जाती है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाएं और इसके फायदे क्या हैं।​

​मास्टर लिस्ट क्या है?​03 / 07

​मास्टर लिस्ट क्या है?​

​IRCTC मास्टर लिस्ट आपके परिवार या सहयात्रियों की जानकारी का एक डिजिटल रजिस्टर है। इसमें नाम, उम्र, लिंग, पता, वैध ID प्रूफ जैसे आधार या वोटर आईडी जैसी डिटेल्स पहले से सेव हो जाती हैं। रेलवे ने 2018 से इसे अनिवार्य किया है, ताकि टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आए और फर्जी बुकिंग रुके। ​

12 लोगImage Credit : Canva04 / 07

12 लोग

​एक अकाउंट में आप 12 यात्रियों की लिस्ट बना सकते हैं। ये खासकर तत्काल टिकट के लिए उपयोगी है, जहां ये सब डीटेल भरने के लिए आपके पास समय नहीं होता है। तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान एक-एक सेकंड कीमती होते हैं।

​मास्टर लिस्ट कैसे बनाएं?​Image Credit : Canva05 / 07

​मास्टर लिस्ट कैसे बनाएं?​

सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट irctc.co.in या ऐप पर लॉगिन करें। अगर अकाउंट नहीं है, तो रजिस्टर करें। लॉगिन के बाद 'My Profile' या 'Master List' सेक्शन पर जाएं। 'Add Passenger' बटन दबाकर नया यात्री जोड़ें। फॉर्म में नाम, उम्र, लिंग, पता, फोन नंबर और ID नंबर भरें।

जानकारी भरेंImage Credit : Canva06 / 07

जानकारी भरें

​आधार लिंकिंग जरूरी है, इसलिए 'Aadhaar Link' ऑप्शन चुनें। हर डिटेल सही भरें और 'Save' पर क्लिक करें। आप 12 तक यात्रियों को ऐड कर सकते हैं। प्रोसेस में 5-10 मिनट लगते हैं। ध्यान दें, तत्काल बुकिंग के समय (सुबह 10 बजे) ये लिस्ट लोड न होने पर परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले अपडेट रखें। ​

​मास्टर लिस्ट के फायदे​Image Credit : Canva07 / 07

​मास्टर लिस्ट के फायदे​

​मास्टर लिस्ट से टिकट बुकिंग में समय की बचत होती है। हर बार डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं, बस लिस्ट से सिलेक्ट करें। तत्काल या प्रीमियम टिकट में ये तेजी लाता है, जहां वेटिंग लिस्ट से बचना आसान हो जाता है। परिवार के साथ ग्रुप बुकिंग स्मूथ हो जाती है। एक महीने में 12 नॉन-तत्काल और 4 तत्काल टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। सुरक्षा बढ़ती है, क्योंकि ID वेरिफिकेशन पहले से होता है। कुल मिलाकर, ये सुविधा यात्रियों को स्ट्रेस-फ्री सफर देती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!