Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2026 : 17 से 23 अगस्त 2026 का सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से विशेष रहने वाला है। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा शुक्र के साथ कन्या राशि में रहेंगे। शनि मीन राशि में, बुध मिथुन राशि में तथा गुरु और सूर्य कर्क राशि में रहेंगे।। केतु सिंह और राहु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे।
17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग 30 दिनों तक इसी राशि में गोचर करेंगे। इस दिन सिंह संक्रांति और नाग पंचमी का संयोग भी रहेगा। इसके साथ ही यह सावन का तीसरा सोमवार भी है। सूर्य का राशि परिवर्तन कई राशियों के करियर, आय, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र पर प्रभाव डालेगा। श्रावण मास में भगवान शिव की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। प्रतिदिन प्रातः शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, मधु और इत्र अर्पित करना शुभ रहेगा। गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्र का जप करें। सूर्य के शुभ प्रभाव के लिए श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा और शुक्र छठे भाव में रहकर जॉब और व्यवसाय से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम देंगे। शनि बारहवें, मंगल तीसरे और बुध चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में यदि मन के मुताबिक कोई बड़ा कार्य पूरा नहीं हो पाता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बुधवार के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी।
17 अगस्त के बाद गुरु चौथे और सूर्य पांचवें भाव में आकर महत्वपूर्ण परिणाम देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। गुरुवार को धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। शनिवार को मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें।
इस सप्ताह का उपाय: सूर्य देव की उपासना करें और श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
शुक्र पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ स्थिति है। मंगलवार के बाद चंद्रमा का गोचर विद्यार्थियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। शुक्रवार का दिन जॉब में सफलता और महत्वपूर्ण उपलब्धियों वाला रह सकता है।
मंगल और गुरु की स्थिति परिवार के लिए शुभ रहेगी। शुक्रवार को व्यावसायिक कार्यों में लापरवाही न करें। गुरुवार को किसी से विवाद होने की आशंका है, ऐसे में वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। शनि एकादश भाव में रहकर आर्थिक लाभ के अवसर बनाएंगे। गुरुवार के बाद जॉब बदलने या नई नौकरी की तलाश के प्रयास तेज हो सकते हैं।
इस सप्ताह का उपाय: अन्न का दान करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत के लिए कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल
गुरु दूसरे भाव में शुभ स्थिति में हैं। 17 अगस्त के बाद सूर्य तीसरे भाव में आकर आय और पराक्रम से जुड़े मामलों में वृद्धि के संकेत दे रहे हैं। केतु और शुक्र की स्थिति व्यवसाय के लिए अनुकूल रहेगी।
दूसरे भाव में गुरु और मंगलवार के बाद चंद्रमा का गोचर आपकी प्रगति को गति देगा। लंबे समय से अटका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। संतान के करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने की संभावना है। सोमवार को क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। शनिवार को आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
इस सप्ताह का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 03 और 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल
गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि से चौथे भाव में रहेंगे। मंगल मिथुन राशि में यानी आपके बारहवें भाव में रहकर रियल एस्टेट क्षेत्र में लाभ के अवसर बना सकते हैं। शनि मीन और गुरु कर्क राशि में स्थित हैं। शुक्र किसी नई व्यावसायिक मीटिंग या संपर्क के माध्यम से लाभ दिला सकते हैं।
प्रेम संबंधों में चंद्रमा और केतु की स्थिति यह संकेत दे रही है कि रिश्ते में विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हालांकि आंखों से जुड़ी परेशानी को लेकर सावधान रहें। 17 अगस्त के बाद सूर्य राशि परिवर्तन कर आपके जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएंगे।
इस सप्ताह का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल
17 अगस्त के बाद सूर्य आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु भी बारहवें भाव में रहकर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अनुकूल परिणाम देंगे। दूसरे भाव का चंद्रमा और आठवें भाव का शनि जॉब तथा व्यवसाय में महत्वपूर्ण सफलता दिला सकते हैं।
अष्टम शनि के कारण स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा। किसी वृषभ या तुला राशि के मित्र की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए संवाद और समझदारी से काम लें। इस सप्ताह समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
इस सप्ताह का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे और दशम भाव का गुरु जॉब तथा व्यवसाय में सफलता के अवसर बनाएगा। बुध भी शुभ स्थिति में हैं। आपका मृदुल व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ लोग आपकी सरलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
17 अगस्त के बाद सूर्य जॉब के साथ-साथ आय के नए स्रोत बनाने में मदद करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बनी रहेगी। गुरुवार के बाद चंद्रमा और शुक्र बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम दे सकते हैं। प्रमोशन या प्रोत्साहन मिलने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय बहुत अच्छा है।
इस सप्ताह का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 06 और 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल
राशि स्वामी शुक्र बारहवें भाव में हैं, जबकि सूर्य और गुरु दशम भाव में रहकर कर्मक्षेत्र में शुभ परिणाम दे रहे हैं। 17 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जॉब और करियर में चंद्रमा तथा गुरु की स्थिति आपको लाभ पहुंचाएगी।
इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर बेवजह तनाव न लें। पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के लिए समय निकालना आपके लिए लाभकारी रहेगा। लव लाइफ आकर्षक और सुखद रहेगी। प्रेम जीवन की मधुरता मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेगी। भगवान कृष्ण के नाम का संकीर्तन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। शनिवार को लंबी यात्रा से बचना बेहतर होगा।
इस सप्ताह का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 04 और 01
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
17 अगस्त के बाद सूर्य दशम भाव में आकर करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर बढ़ाएंगे। शुक्र एकादश भाव में रहकर लाभ की स्थिति मजबूत करेंगे। बुधवार के बाद चंद्रमा बारहवें भाव में रहकर जॉब और व्यवसाय से जुड़े कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।
नवम भाव का गुरु परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बनाएगा। सोमवार के बाद चंद्रमा और सूर्य की स्थिति मन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगी। पुरानी परेशानियों का समाधान भी धीरे-धीरे हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मंगलवार को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
इस सप्ताह का उपाय: सूर्य देव की पूजा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल
चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी। 17 अगस्त के बाद सूर्य नवम भाव में आकर भाग्य का साथ बढ़ाएंगे। कुंभ राशि में स्थित राहु कुछ मामलों में मानसिक उलझन पैदा कर सकता है।
बुधवार को ऑफिस में किसी भी तरह के विवाद से बचें। मंगलवार को घरेलू समस्याओं को लेकर तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सोमवार को आंखों या त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है।
इस सप्ताह का उपाय: कुशोदक से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य का साथ देंगे। मंगल छठे भाव को मजबूत करेंगे, जबकि शनि तीसरे भाव में रहेंगे। जॉब में परिवर्तन का विचार मन में चल सकता है। मंगलवार के बाद जॉब बदलने के प्रयास तेज करें, क्योंकि नई जगह पर वर्तमान से बेहतर स्थिति मिलने के संकेत हैं।
चंद्रमा और गुरु की स्थिति भी जॉब में परिवर्तन के अवसर दिखा रही है। इस सप्ताह अपने करियर को सही दिशा देने पर ध्यान दें। जो कार्य आपकी अंतरात्मा या मन आपको करने से रोक रहा हो, उसे जल्दबाजी में न करें।
इस सप्ताह का उपाय: प्रतिदिन शिव मंदिर जाएं। दान-पुण्य करें। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। बुधवार को उड़द और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में हैं और 17 अगस्त के बाद सूर्य सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे। गुरु छठे भाव में हैं। बुधवार को जॉब में काम का दबाव या परेशानी महसूस हो सकती है। मंगलवार के बाद चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर विद्यार्थियों के लिए बड़ी सफलता के अवसर बना सकता है।
लव लाइफ में इस सप्ताह आप साथी को पर्याप्त समय देंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। शुक्रवार को धन आगमन के संकेत हैं। परिवार और करियर से जुड़े मामलों में धैर्य से निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
इस सप्ताह का उपाय: भगवान शिव के मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल व शहद से अभिषेक करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 03 और 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में राशि स्वामी गुरु पंचम भाव में और चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगे। शिक्षा भाव में गुरु की स्थिति विद्यार्थियों के लिए विशेष शुभ है। जो स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, उनके प्रयास अब सकारात्मक दिशा में बढ़ सकते हैं।
17 अगस्त के बाद सूर्य छठवें भाव में रहेंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। बुध और शुक्र आईटी तथा बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम दे सकते हैं। राहु स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है, इसलिए दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान करना शुभ रहेगा।
इस सप्ताह का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें। भगवान शिव की उपासना करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
