99% लोग नहीं जानते IRCTC अकाउंट की यह सीक्रेट सेटिंग, सबसे पहले मिलेगा तत्काल टिकट

Confirm Tatkal Ticket Kaise Book Kare Irctc Online: भारतीय रेलवे में सफर करने वालों के लिए IRCTC ही टिकट बुकिंग का मुख्य प्लेटफॉर्म है। चाहे ऑनलाइन टिकट हो या काउंटर से लिया गया टिकट, हर बुकिंग IRCTC सिस्टम के जरिए ही होती है। बावजूद इसके, ज्यादातर यात्रियों को टिकट बुक करते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर तब जब बात तत्काल टिकट की हो। लेकिन अगर आप अपने IRCTC अकाउंट में एक जरूरी सेटिंग कर लें, तो टिकट मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 2 2026, 10:31 IST
बार-बार टिकट बुकिंग में क्यों होती है दिक्कत01 / 07

बार-बार टिकट बुकिंग में क्यों होती है दिक्कत

ऑनलाइन टिकट बुक करते समय सबसे ज्यादा समय यात्रियों की जानकारी भरने में लगता है। नाम, उम्र, आईडी और अन्य डिटेल्स टाइप करते-करते सीटें भर जाती हैं। इसी वजह से आम यात्री तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाते। ऐसे में IRCTC की एक खास सुविधा आपकी मदद कर सकती है।

क्या होती है IRCTC मास्टर लिस्टImage Credit : CANVA02 / 07

क्या होती है IRCTC मास्टर लिस्ट

मास्टर लिस्ट दरअसल यात्रियों की डिटेल्स का एक डिजिटल रिकॉर्ड होता है। इसमें नाम, उम्र, लिंग, पता और पहचान पत्र से जुड़ी जानकारी सेव रहती है। रेलवे ने पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी बुकिंग रोकने के लिए इस सिस्टम को लागू किया है। बुकिंग के समय बस लिस्ट से नाम चुनना होता है।

मास्टर लिस्ट: टिकट बुकिंग का सबसे आसान तरीकाImage Credit : CANVA03 / 07

मास्टर लिस्ट: टिकट बुकिंग का सबसे आसान तरीका

अगर आप अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो IRCTC अकाउंट में मास्टर लिस्ट बनाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इस लिस्ट में आप अपने परिवार या साथ यात्रा करने वालों की जानकारी पहले से सेव कर सकते हैं। इससे टिकट बुक करते समय पूरा डेटा दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ती।

एक अकाउंट में जुड़ सकते हैं 12 यात्रीImage Credit : CANVA04 / 07

एक अकाउंट में जुड़ सकते हैं 12 यात्री

IRCTC एक यूजर को अपने अकाउंट में अधिकतम 12 यात्रियों की मास्टर लिस्ट बनाने की सुविधा देता है। यह सुविधा खासतौर पर तत्काल टिकट के समय बहुत काम आती है, क्योंकि उस दौरान हर सेकंड कीमती होता है और तेजी से बुकिंग करना जरूरी होता है।

मास्टर लिस्ट कैसे बनाएंImage Credit : CANVA05 / 07

मास्टर लिस्ट कैसे बनाएं

मास्टर लिस्ट बनाने के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल एप पर लॉगिन करें। इसके बाद “My Profile” या “Master List” विकल्प पर जाएं। यहां “Add Passenger” पर क्लिक करके यात्री की जानकारी भरें। नाम, उम्र, लिंग, पता और पहचान पत्र से जुड़ी डिटेल्स दर्ज करें। आधार से जुड़ी जानकारी सही तरीके से भरकर सेव कर दें। कुछ ही मिनटों में आपकी मास्टर लिस्ट तैयार हो जाएगी।

टिकट बुकिंग में मिलते हैं ये बड़े फायदेImage Credit : CANVA06 / 07

टिकट बुकिंग में मिलते हैं ये बड़े फायदे

मास्टर लिस्ट की मदद से टिकट बुकिंग काफी तेज हो जाती है। बार-बार जानकारी भरने की झंझट खत्म हो जाती है और तत्काल टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। परिवार के साथ ग्रुप में टिकट बुक करना आसान हो जाता है। साथ ही, पहचान सत्यापन पहले से होने के कारण बुकिंग ज्यादा सुरक्षित भी रहती है।

सफर को बनाएं आसान और बिना टेंशनImage Credit : CANVA07 / 07

सफर को बनाएं आसान और बिना टेंशन

अगर आप ट्रेन से अक्सर सफर करते हैं, तो IRCTC की मास्टर लिस्ट सुविधा आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। थोड़ी सी तैयारी आपको टिकट बुकिंग की बड़ी परेशानी से बचा सकती है और आपका सफर ज्यादा आरामदायक बना सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!