जयपुर की सड़कों पर जीनत अमान का दिनजीनत अमान की इन तस्वीरों में जयपुर का शाही अंदाज और संस्कृति साफ झलक रही है। फैंस को उनकी ये तस्वीरें और जयपुर में बिताया गया दिन काफी पसंद आ रहा है।
एकेट्रेस ने बताया कि अब वे जब कहीं घूमने जाती हैं किसी स्ट्रिक्ट ट्रेवल चेकलिस्ट या गाइडबुक को फॉलो नहीं करती हैं। पहले जहां वे हर टूरिस्ट स्पॉट को देखने की होड़ में रहती थीं, वहीं अब वे सफर का लुत्फ अपने हिसाब से उठाना पसंद करती हैं। उनके मुताबिक बिना किसी प्लानिंग के घूमना ज्यादा सुकून देता है।
जीनत अमान अब स्लो ट्रेवल यानी आराम से और स्थानीय संस्कृति को महसूस करते हुए घूमने की पक्षधर हैं। जयपुर में भी उन्होंने किसी जल्दबाजी के बिना स्थानीय गलियों, वास्तुकला और शहर की शांति का अनुभव किया। यह अंदाज उन्हें शहर से गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस कराता है।
अपनी पोस्ट में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे उम्र और जीवन के अनुभवों के साथ इंसान की पसंद बदल जाती है। एक समय था जब यात्रा का मतलब ज्यादा से ज्यादा जगहें कवर करना होता था, लेकिन अब इसका मतलब मन की शांति और नई यादें बनाना है।
उनकी यह पोस्ट आज के उन यात्रियों के लिए एक सीख है जो छुट्टियों में भी चेकलिस्ट पूरी करने के तनाव में रहते हैं। जीनत अमान की सलाह है कि सफर को किसी टास्क की तरह न लें, बल्कि हर पल को पूरी आजादी और बिना किसी दबाव के जिएं।
जयपुर दौरे के दौरान उन्होंने शहर के पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प का भी लुत्फ उठाया। उनका मानना है कि किसी भी जगह की असली पहचान वहां के लोगों, खाने और स्थानीय संस्कृति में होती है, न कि सिर्फ मशहूर इमारतों के सामने फोटो खिंचवाने में।
जीनत अमान की इस पोस्ट को उनके प्रशंसकों ने खूब सराहा है। फैंस न केवल उनके स्टाइलिश लुक की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि यात्रा को लेकर उनके इस नए और परिपक्व नजरिए से भी पूरी तरह सहमत नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने इसे एक प्रेरणादायक सोच बताया।