56 की खुशबू सुंदर के चमकती स्किन का सिंपल सीक्रेट, लगाती हैं रसोई में रखी ये 3 चीजें

Khushboo SUndar Skin Care Routine: एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर अपनी दमकती स्किन और नेचुरल ब्यूटी के लिए भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं। उन्होंने हाल ही में अपना ट्रेडिशनल स्किनकेयर रूटीन फैंस के साथ शेयर किया है। खुशबू ने बताया है कि उनकी ग्लोइंग स्किन के पीछे कच्चे दूध, केसर और नारियल तेल जैसे घरेलू नुस्खों का हाथ है।

Authored by: Suneet SinghUpdated Oct 8 2026, 12:30 IST
​खुशबू सुंदर का नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट​Image Credit : Khushboo Sundar fb01 / 07

​खुशबू सुंदर का नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट​

खुशबू सुंदर अपनी त्वचा की देखभाल पारंपरिक और प्राकृतिक उपायों से करती हैं। वो मानती हैं कि इसके लिए रसोई में मौजूद नेचुरल चीजें सबसे ज्यादा असरदार होती हैं। उनके इस देसी नुस्खे में कच्चा दूध, केसर और शुद्ध नारियल का तेल मुख्य रूप से शामिल हैं।

​स्किन की डीप क्लीनिंग करता है कच्चा दूध​Image Credit : Khushboo Sundar fb02 / 07

​स्किन की डीप क्लीनिंग करता है कच्चा दूध​

खुशबू सुंदर अपने चेहरे की सफाई और क्लींजिंग के लिए कच्चे दूध का उपयोग करती हैं। कच्चा दूध स्किन के लिए नेचुरल क्लींजर और मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। यह त्वचा की गहराई से गंदगी हटाता है और रूखेपन को दूर कर स्किन को सॉफ्ट बनाता है।

​लैक्टिक एसिड का कमाल​Image Credit : Khushboo Sundar fb03 / 07

​लैक्टिक एसिड का कमाल​

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा मेंहोता ह। यह नेचुरल एक्सफोलिएटर है। यह डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है और त्वचा की बनावट में सुधार करता है। इसके रेगुलर यूज से चेहरा बेदाग व निखरा हुआ नजर आता है।

​केसर की रंगत​Image Credit : Khushboo Sundar fb04 / 07

​केसर की रंगत​

त्वचा की रंगत को सुधारने और निखार लाने के लिए खुशबू सुंदर केसर का इस्तेमाल करती हैं। केसर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं।

​नारियल तेल का पोषण​Image Credit : Khushboo Sundar fb05 / 07

​नारियल तेल का पोषण​

त्वचा को गहराई से नमी देने और पोषण पहुंचाने के लिए खुशबू सुंदर नारियल तेल से मालिश करती हैं। नारियल का तेल त्वचा में नमी को लॉक करता है और एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच तैयार करता है।

​फैटी एसिड्स और एंटी-एजिंग प्रभाव​Image Credit : Khushboo Sundar fb06 / 07

​फैटी एसिड्स और एंटी-एजिंग प्रभाव​

एक्सपर्ट्स के मुताबिक नारियल के तेल में मौजूद फैटी एसिड्स बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे कि महीन रेखाओं और झुर्रियों को धीमा करने में मदद करता है। इसके रेगुलर मसाज से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे त्वचा जवां दिखती है।

​क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स​Image Credit : Khushboo Sundar fb07 / 07

​क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स​

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खुशबू सुंदर का यह रूटीन नेचुरल और सेफ है, लेकिन इसे अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही अपनाना चाहिए। अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो नारियल तेल का सीमित इस्तेमाल करना चाहिए या पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए ताकि कोई समस्या न हो।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!