बड़ा फाइनेंशियल लॉस उठा सकती हैं ये 6 राशियां, अस्त होने वाले हैं धन के दाता

Shukra Asta 2026: दैत्यगुरु शुक्र अक्टूबर में अस्त होने जा रहे हैं। गुरु का अस्त होना कुछ राशि वालों के लिए परेशानी से भरा साबित होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Oct 7 2026, 22:17 IST
अस्त होंगे शुक्र01 / 08

अस्त होंगे शुक्र

Shukra Asta 2026: 12 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजकर 19 मिनट पर शुक्र तुला राशि में अस्त हो जाएंगे। खास बात यह है कि शुक्र इस समय अपनी ही राशि तुला में मौजूद हैं और पहले से वक्री अवस्था में चल रहे हैं। यानी एक तरफ शुक्र की अपनी राशि की ताकत है, तो दूसरी तरफ वक्री और अस्त होने की स्थिति उनकी एनर्जी को कमजोर कर रही है। ज्योतिष में शुक्र को लव, मैरिज, रिलेशनशिप, पैसा, लग्जरी, ब्यूटी, सुख-सुविधा और पार्टनरशिप का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के अस्त होने पर इन क्षेत्रों में फैसले लेने में कन्फ्यूजन, देरी या असंतुलन देखने को मिल सकता है। हर राशि पर इसका असर एक जैसा नहीं होगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इस दौरान अपेक्षाकृत ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत रहेगी।

​मेष राशि​02 / 08

​मेष राशि​

मेष राशि वालों के लिए शुक्र सातवें भाव में अस्त होंगे। सातवां भाव मैरिज, लाइफ पार्टनर, लव रिलेशन और बिजनेस पार्टनरशिप का होता है। इसलिए शुक्र की कमजोरी का सीधा असर रिश्तों पर पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच छोटी बात पर बहस बढ़ सकती है या पार्टनर को यह महसूस हो सकता है कि उसे पर्याप्त अटेंशन नहीं मिल रही। बिजनेस पार्टनरशिप में पेमेंट, जिम्मेदारी या किसी पुराने कमिटमेंट को लेकर मतभेद हो सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए इस दौरान नया रिश्ता आकर्षक लग सकता है, लेकिन उसके बारे में जल्द फैसला लेना सही नहीं रहेगा। खास तौर पर पुराने रिलेशन से जुड़ा कोई व्यक्ति वापस आए तो भावनाओं में बहकर फैसला करने से बचें। शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का दान करें।

​वृषभ राशि​03 / 08

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए स्थिति ज्यादा सेंसिटिव है क्योंकि शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और तुला आपके छठे भाव में आती है। छठा भाव जॉब, कर्ज, कॉम्पिटिशन, विवाद और डेली रूटीन से जुड़ा है। शुक्र के अस्त होने से काम के बीच तनाव बढ़ सकता है और छोटी-छोटी बातों पर ऑफिस में गलतफहमी बनने की आशंका रहेगी। हेल्थ और रूटीन को लेकर भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। पुराने कर्ज या फाइनेंशियल कमिटमेंट का प्रेशर महसूस हो सकता है। कॉम्पिटिशन में जीतने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। इस समय अपनी लाइफ में लग्जरी और आराम के बजाय रूटीन और डिसिप्लिन को प्राथमिकता देना आपके लिए बेहतर रहेगा। शुक्रवार को जरूरतमंद महिला को सफेद वस्त्र या चावल दान करें।

​सिंह राशि​04 / 08

​सिंह राशि​

सिंह राशि वालों के लिए तुला तीसरा भाव है। तीसरा भाव कम्युनिकेशन, छोटे भाई-बहन, स्किल, सेल्फ-एफर्ट और शॉर्ट ट्रैवल का होता है। शुक्र के अस्त होने से कम्युनिकेशन में ऐसा गैप बन सकता है जिसमें आपकी बात कुछ और हो और सामने वाला उसका मतलब कुछ और निकाल ले। भाई-बहन या करीबी रिश्तेदार के साथ पुरानी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग और क्रिएटिव काम करने वाले लोगों को अपने काम में रुकावट महसूस हो सकती है। इस दौरान बार-बार प्लान बदलने के बजाय एक ही दिशा में लगातार काम करना बेहतर रहेगा। शुक्रवार को किसी जरूरतमंद कन्या को सफेद मिठाई खिलाएं।

​तुला राशि​05 / 08

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए यह सबसे ज्यादा ध्यान देने वाला समय है क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में अस्त होंगे। यानी शुक्र का असर सीधे पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस, लव लाइफ, रिलेशनशिप और पर्सनल डिसीजन पर पड़ेगा। आपको अपने ही किसी फैसले पर बार-बार शक हो सकता है। रिश्ते में रहते हुए भी इमोशनल दूरी महसूस हो सकती है और सिंगल लोगों को किसी पुराने रिश्ते या पुराने कनेक्शन की तरफ दोबारा खिंचाव महसूस हो सकता है। लुक, स्टाइल या लाइफस्टाइल बदलने का मन भी करेगा, लेकिन इस समय कोई बड़ा पर्सनल बदलाव जल्दबाजी में करना ठीक नहीं रहेगा। पैसे के मामले में भी सिर्फ दिखावे या सोशल स्टेटस के लिए खर्च करने से बचें। यह समय आपको अपनी असली जरूरत और सिर्फ इच्छा के बीच अंतर समझाएगा। शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और सफेद वस्तु का दान करें।

​वृश्चिक राशि​06 / 08

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र बारहवें भाव में अस्त होंगे। बारहवां भाव एक्सपेंस, नींद, विदेश, प्राइवेट लाइफ और अनावश्यक खर्च का होता है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर फाइनेंस पर देखने को मिल सकता है। बिना प्लानिंग के शॉपिंग, लग्जरी आइटम या दूसरी गैरजरूरी चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। लव लाइफ में भी दूरी या सीक्रेटिव बिहेवियर गलतफहमी पैदा कर सकता है। विदेश से जुड़े काम में देरी या एक्स्ट्रा खर्च संभव है। नींद और रिलैक्सेशन का पैटर्न बिगड़ने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इसलिए इस पूरे दौर में अपना बजट पहले से तय करना और प्राइवेट मैटर को दूसरों के सामने शेयर न करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शुक्रवार को सफेद चावल का दान करें और मां लक्ष्मी की पूजा करें।

​मीन राशि​07 / 08

​मीन राशि​

मीन राशि वालों के लिए शुक्र आठवें भाव में अस्त होंगे। आठवां भाव अचानक बदलाव, जॉइंट फाइनेंस, टैक्स, इंश्योरेंस, ससुराल पक्ष और रिस्क से जुड़ा है। यह स्थिति फाइनेंस के मामले में सावधानी मांगती है। जॉइंट इन्वेस्टमेंट, पार्टनर के पैसे, प्रॉपर्टी, टैक्स या इंश्योरेंस से जुड़े किसी मामले में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। रिश्तों में भी कोई छिपी हुई बात सामने आने से तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस में अचानक ऐसा खर्च आ सकता है जिसकी पहले से उम्मीद न हो। हालांकि रिसर्च, एस्ट्रोलॉजी और किसी डीप सब्जेक्ट पर काम करने वालों को इस समय अच्छी इनसाइट मिल सकती है। शुक्रवार को सफेद वस्त्र या चावल का दान करें और शिव मंदिर में जल अर्पित करें।

​डिसक्लेमर​08 / 08

​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!