इस जीव को देखकर पहली नजर में इस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा कि इस छोटे से जीव की नाक के चारों ओर सितारे जैसी बनावट होती है।
इसी अनोखे बनावट की वजह से इस जीव का नाम स्टार-नोज्ड पड़ा और इस जीव को स्टार-नोज्ड मोल कहा जाता है। यह जमीन के अंदर सुरंग बनाकर रहने वाला एक छोटा स्तनधारी है।
इस जीव की सबसे खास पहचान इसकी नाक है। नाक के चारों ओर 22 छोटी-छोटी टचेबल सेंसर होती हैं, जो इसे बेहद खास बनाती हैं।
हैरानी की बात यह है कि इसकी खास नाक सिर्फ सूंघने के लिए नहीं है। इन संवेदनशील संरचनाओं की मदद से यह आसपास की चीजों को तेजी से महसूस कर सकता है।
स्टार-नोज्ड मोल अक्सर ऐसी जगहों पर रहता है जहां रोशनी बहुत कम होती है। इसकी संवेदनशील नाक इसे भोजन तलाशने में मदद करती है।
यह छोटे कीड़े, जलीय जीव और दूसरे छोटे अकशेरुकी जीव खा सकता है। इसकी खास नाक शिकार की पहचान करने में बड़ी भूमिका निभाती है।
यह सिर्फ जमीन के नीचे ही नहीं रहता, बल्कि पानी में भी काफी अच्छा तैर सकता है। इसकी सुरंगें अक्सर गीली जमीन और पानी के आसपास मिलती हैं।
स्टार-नोज्ड मोल की आंखें बेहद छोटी होती हैं इसलिए इसके लिए स्पर्श और दूसरी इंद्रियां आसपास की दुनिया समझने में महत्वपूर्ण हैं।
इसकी नाक पर मौजूद संवेदनशील संरचनाएं इतनी खास हैं कि यह बेहद तेजी से अपने आसपास की चीजों को पहचान सकता है। यही इसे दूसरे मोल से अलग बनाता है।