अक्टूबर आते ही बारिश का मौसम काफी हद तक पीछे छूट चुका होता है। ऐसे में लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन, बिना प्लान के पहाड़ों पर घूमने जाना आपके ट्रिप का मजा किरकिरा कर सकता है। अक्टूबर में पहाड़ों पर जानें से पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखकर आप ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
ट्रिप का प्लान बनाते समय मौसम का अपडेट देखकर ही प्लान बनाएं। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक बारिश या ठंड बढ़ने की स्थिति भी बन सकती है।
जहां घूमने जा रहे हैं वहां के मौसम को देखकर कम गर्म कपड़े पैक करें। दिन में धूप होने पर हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ सकती है ऐसे में अतिरिक्त गर्म कपड़े रखना बेहतर रहेगा।
यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की जानकारी जरूर चेक करें। पहाड़ी इलाकों में सड़क की स्थिति मौसम के हिसाब से बदल सकती है।
अक्टूबर में कई लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में होटल, कैब या दूसरी सुविधाओं की बुकिंग आखिरी समय के लिए छोड़ने पर परेशानी हो सकती है।
जब आप ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाते हैं तो चक्कर, उल्टी या सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है। अपनी नियमित दवाइयां और जरूरी मेडिकल सामान जरूर साथ रखें। इसके अलावा सनग्लासेस, सनस्क्रीन, पानी की बोतल, पावर बैंक और टॉर्च जैसी चीजें भी बैग में रखें।