विराट कोहली से लेकर डेविड मिलर तक: ODI क्रिकेट में लौटा जोश, एक दिन में लगे 6 शतक

Six Centuries In One Day Record: 27 सितंबर रविवार का दिन वनडे क्रिकेट इतिहास में बड़े-बड़े अक्षरों में दर्ज हो गया। एक ही दिन में तीन अलग-अलग महाद्वीपों में खेले गए तीन वनडे मैचों में कुल 6 शतक लगे, जो मेन्स वनडे क्रिकेट में एक दिन में सबसे ज्यादा शतकों का नया रिकॉर्ड है। तिरुवनंतपुरम में भारत बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया और लंदन के द ओवल में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, तीनों जगह फैंस को रन-फेस्ट देखने को मिला और वनडे क्रिकेट की असली खूबसूरती फिर से दुनिया के सामने आई।

Authored by: Aditya SahuUpdated Sep 28 2026, 13:32 IST
सुपर संडे के सुपर बैट्समैनImage Credit : X01 / 08

सुपर संडे के सुपर बैट्समैन

जब T20 की फटाफट और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स के बीच वनडे क्रिकेट अपनी जगह खोता नजर आ रहा है, तब 27 सितंबर के सुपर संडे ने साबित कर दिया कि वनडे अभी भी जिंदा है। विराट कोहली की जबरदस्त चेज, डेविड मिलर की पावर-हिटिंग, शुभमन गिल की क्लास और टॉम बेंटन की हिटिंग ने वनडे के अलग-अलग अवतार दिखाए।

चेजमास्टर का जलवाImage Credit : X02 / 08

चेजमास्टर का जलवा

तिरुवनंतपुरम में विराट कोहली ने एक बार फिर दिखाया कि क्यों उन्हें चेजमास्टर कहा जाता है। वेस्टइंडीज से मिले 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने सिर्फ 88 गेंदों में नाबाद 139 रन जड़ दिए। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 9 छक्के लगाए, जो किसी एक वनडे पारी में उनके सबसे ज्यादा छक्के हैं। यह उनका 55वां वनडे और 86वां इंटरनेशनल शतक था। इसी पारी के दौरान वह 15,000 वनडे रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए।

भारत के कप्तान का जलवाImage Credit : X03 / 08

भारत के कप्तान का जलवा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी सुपर संडे के दिन शतक जड़कर फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने 108 गेंदों में 110 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था। यह उनके वनडे करियर का 10वां शतक था। गिल के लिए 2026 शानदार रहा है, उन्होंने 9 वनडे में 95.85 की औसत और 109.10 के स्ट्राइक रेट से 671 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

डेविड मिलर का करियर बेस्ट शतकImage Credit : X04 / 08

डेविड मिलर का करियर बेस्ट शतक

जोहान्सबर्ग में खेले गए पिंक वनडे में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए पिंक जर्सी पहनी। इस मैच में डेविड मिलर ने 93 गेंदों में 142 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 9 छक्के थे। यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

साउथ अफ्रीका के कप्तान का शानदार शोImage Credit : X05 / 08

साउथ अफ्रीका के कप्तान का शानदार शो

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शतक जड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 110 गेंदों में 103 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। कप्तान के तौर पर यह उनका 5वां वनडे शतक था। मिलर और बावुमा की पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 365/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।

इंग्लैंड के टॉम बेंटन का शतकImage Credit : X06 / 08

इंग्लैंड के टॉम बेंटन का शतक

लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच में टॉम बेंटन ने अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली। बेंटन ने 105 गेंदों में 126 रन जड़े। जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 355/7 का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया और श्रीलंका को सिर्फ 132 रन पर समेट दिया।

वेस्टइंडीज के ग्रीव्स का शतकImage Credit : X07 / 08

वेस्टइंडीज के ग्रीव्स का शतक

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने अपने करियर का पहला वनडे शतक लगाया। ओपनिंग करते हुए उन्होंने 108 गेंदों में 101 रन बनाए और 12 चौके जड़े। उन्होंने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी कर भारत को शुरू में दबाव में डाल दिया था। उनके शतक के दम पर ही वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 295/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजों ने भी दिखाया दमImage Credit : X08 / 08

गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

इस सुपर संडे सिर्फ बल्लेबाजों ने ही नहीं, बल्कि गेंदबाजों ने भी अपना दम दिखाया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट लिए तो साउथ अफ्रीका के लिए लिजाड विलियम्स ने 3 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट लिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!