केवल सही सुगंध के चुनाव से आप अपने अपने आशियाने को किसी लग्जरी रिसॉर्ट जैसा महका सकते हैं।
रिसॉर्ट जैसी फील पाने के लिए सबसे पहला कदम है कि आपके पूरे घर की खुशबू में एक निरंतरता हो। लिविंग रूम के लिए वैनिला, सैंडलवुड या एम्बर जैसे वार्म और वेलकमिंग नोट्स चुनें।
लगातार भीनी-भीनी खुशबू बनाए रखने के लिए रीड डिफ्यूज़र सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। बिना किसी बिजली या मोमबत्ती के, ये डिफ्यूज़र हवा में लगातार हल्की और प्राकृतिक सुगंध घोलते रहते हैं, जो घर को हर समय फ्रेश रखती है।
शाम के समय घर के माहौल को सॉफ्ट और रोमांटिक बनाने के लिए सोया या बीवैक्स कैंडल जलाएं। बेडरूम या लिविंग रूम में जलती मोमबत्ती की हल्की रोशनी मन के तनाव को दूर कर रिसॉर्ट जैसा आराम देती है।
अक्सर घर के भारी पर्दों, कुशन और सोफे में बंद कमरे की गंध जमा हो जाती है। इसे दूर करने के लिए फैब्रिक या लिनन स्प्रे का इस्तेमाल करें। जैस्मीन, बर्गमॉट या रोज वॉटर आधारित मिस्ट छिड़कने से आपके फैब्रिक्स हमेशा ऐसे महकेंगे जैसे वे किसी लक्ज़री होटल के हों।
अलग-अलग कमरों के मिजाज के हिसाब से सुगंध की 'लेयरिंग' करें। जैसे बेडरूम में नींद को बढ़ावा देने वाला लैवेंडर, स्टडी रूम में फोकस बढ़ाने वाला सिट्रस और बाथरूम में फ्रेश नीलगिरी। इस संतुलन से आपका घर हमेशा तरोताज़ा और व्यवस्थित महसूस होगा।
अपने डाइनिंग या साइड टेबल पर ताजे रजनीगंधा, मोगरा या लिली के फूल रखें। इसके अलावा, एयरोमा डिफ्यूज़र में नीलगिरी या लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर चलाएं, जिससे घर का कोना-कोना खिल उठे।