ज्यादातर लड़कों में ये बात देखी गई है कि वो लड़कियों से बात करने में नर्वस होते हैं। शर्म के कारण हो वो सामने किसी लड़की को अप्रोच नहीं कर पाते ऐसे में अपने दिल की बात ना बता पाने के कारण वो सिंगल ही रहते हैं।
अगर आप सिंगल हैं लेकिन नर्वसनेस के कारण लड़कियों को अप्रोच नहीं कर पाते तो आपकी ये टेंशन खत्म होने जा रही है। इंदौर में बसी है एक ऐसी जगह जहां बिनी शर्माए और खुलकर जो भी लड़की आपको पसंद आए उससे बात कर सकते हैं।
इंदौर में एक्सट्रोवर्ट कैफे के नाम से एक बेहद ही खूबसूरत जगह मौजूद है। इस कैफे का उद्देश्य यही है कि सिंगल लड़के या फिर लड़कियां भी बिना संकोच के कैफे में मौजूद किसी से भी बात करके उन्हें अपना दोस्त बना सकें।
कैफ में एंट्री करते ही आपको हर टेबल पर एक टेबलेट मिल जाएगा जहां आप अपनी प्रोफाइल बना लें। प्रोफाइल बनाने के बाद आपको एक्सट्रोवर्ट मोड सिलेक्ट करना है और कैफे में मौजूद किसी भी लड़की को अप्रोच कर देना है।
लड़की अगर आपकी रिक्ववेस्ट को स्वीकार करती है तो आप उसकी टेबल पर जाकर उससे बातचीत कर सकते हैं और उसके लिए खाना तक ऑर्डर कर सकते हैं। लड़कियां भी अगर किसी लड़के को पसंद करती हैं तो वो भी ऐसा कर सकती हैं।
ये कैफे प्लॉट 14 स्कीम नंबर 78 विजय नगर, इंदौर में स्थित है। रात 11 बजे तक ही ये कैफे खुला रहता है ऐसे में आप इससे पहले यहां जाने के बारे में सोच सकते हैं।