आखिर पैसा बहाकर अजरबैजान में कहां जा रहे हैं भारतीय, जानकर नहीं रोक पाओगे खुदको

Azerbaijan Tourism: भारतीय पर्यटकों के बीच अजरबैजान की यात्रा का क्रेज काफी बढ़ा है। किसी भी यूरोपीय मुल्क की तुलना में अजरबैजान की यात्रा ज्यादा किफायती है। हालांकि, बड़ा सवाल ये उठता है कि पैसा बहाकर अजरबैजान में आखिरकार भारतीय कहां जाना पसंद करते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Mar 3 2025, 13:06 IST
अजरबैजानImage Credit : Istock01 / 06

अजरबैजान

अजरबैजान की लोकप्रियता भारतीय पर्यटकों में काफी ज्यादा बढ़ी है। गूगल पर सबसे ज्यादा भारत के लोग इसी देश के बारे में सर्च कर रहे हैं और यहीं जाने की योजना बना रहे हैं।

बाकूImage Credit : Istock02 / 06

बाकू

अजरबैजान की राजधानी बाकू भारतीय पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। कास्पियन सागर के किनारे की सुंदरता के लिए जाना जाने वाला बाकू भारतीय पर्यटकों को अपनी ओर जमकर खींच रहा है। यहां आपको आधुनिकता और पारंपरिक संस्कृति का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा।

बाकू नाइटलाइफImage Credit : Istock03 / 06

बाकू नाइटलाइफ

दोस्तों के साथ म्यूजिक और डांस का आनंद लेने के लिए पर्यटक बाकू की नाइटलाइफ को भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाकू की रोमांचक नाइटलाइफ भारतीय पर्यटकों का दिल लुभा रही है। ओपेरा नाइट क्लब, शैमरॉक आयरिश पब और हैशटैग बार में जाकर आप हॉट नाइट पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं।

बाकू पर्यटन स्थलImage Credit : Istock04 / 06

बाकू पर्यटन स्थल

बाकू ओल्ट सिटी टूर, हेदर अलीयेव सांस्कृतिक केंद्र, बाकू बुलेवार्ड, हाईलैंड पार्क, फ्लेम टावर्स कुछ ऐसे फेमस पर्यटन स्थल हैं जहां भारतीय जाना खूब पसंद करते हैं।

अजरबैजान पर्यटन स्थलImage Credit : Istock05 / 06

अजरबैजान पर्यटन स्थल

प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी दृश्यों के लिए फेमस गबला शहर की यात्रा भी आप कर सकते हैं। इसके अलावा ऐतिहासिक शहर शकी जाना भी आप बिल्कुल ना भूलें।

भारत से बाकू की फ्लाइटImage Credit : Istock06 / 06

भारत से बाकू की फ्लाइट

बाकू जाने के लिए भारत से डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। ऐसे में कनेक्टिंग फ्लाइट्स की मदद से आप बाकू जाते हैं जिसमें 9 से 14 घंटे का समय लग सकता है। दुबई, इस्तांबुल या मॉस्को से आपको अजरबैजान पहुंचने के लिए फ्लाइट में बदलाव करना होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!