सुबह की ये 7 आदतें बिगाड़ सकती हैं आपकी सेहत, प्रदूषण में रहें सावधान

सर्दियों में बढ़ता प्रदूषण सुबह की शुरुआत को भी सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण बना सकता है। ऐसे में मॉर्निंग वॉक से लेकर एक्सरसाइज और घर की खिड़कियां खोलने तक, कुछ छोटी-छोटी लापरवाहियां नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानें सुबह उठने के बाद किन 7 गलतियों से बचना जरूरी है और कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल।

Authored by: Medha ChawlaUpdated Nov 13 2026, 16:45 IST
प्रदूषण के बीच न करें ये गलतियांImage Credit : Canva01 / 08

प्रदूषण के बीच न करें ये गलतियां

प्रदूषण के बीच सुबह उठते ही कौन-सी 7 गलतियां सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं? जानें मॉर्निंग वॉक, एक्सरसाइज, मास्क और AQI से जुड़ी जरूरी सावधानियां।

सुबह उठते ही खिड़की-दरवाजे खोलनाImage Credit : Canva02 / 08

सुबह उठते ही खिड़की-दरवाजे खोलना

इन दिनों में सुबह की ताजी हवा हमेशा साफ हो, यह जरूरी नहीं। प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर बाहर की हवा में PM2.5 और PM10 जैसे हानिकारक कण मौजूद हो सकते हैं। AQI चेक किए बिना खिड़कियां न खोलें।

मॉर्निंग वॉक के लिए तुरंत बाहर निकलनाImage Credit : Canva03 / 08

मॉर्निंग वॉक के लिए तुरंत बाहर निकलना

सुबह-सुबह पार्क या सड़क पर टहलना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन प्रदूषण के बीच यह नुकसान पहुंचा सकता है। AQI खराब हो तो आउटडोर वॉक की जगह घर के अंदर हल्की एक्सरसाइज करें।

खाली पेट चाय या कॉफी पीनाImage Credit : Canva04 / 08

खाली पेट चाय या कॉफी पीना

सुबह उठते ही चाय-कॉफी पीने की आदत से बचें। इसकी जगह पहले एक गिलास सादा पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। हालांकि, पानी पीने से प्रदूषण के कण शरीर से बाहर नहीं निकलते।

बिना मास्क लगाए बाहर निकलनाImage Credit : Canva05 / 08

बिना मास्क लगाए बाहर निकलना

सुबह दूध, सब्जी या दूसरी जरूरी चीजें लेने बाहर जा रहे हैं तो प्रदूषण से बचाव का ध्यान रखें। खराब AQI में अच्छी फिटिंग वाला N95 या N99 मास्क पहनें। सामान्य कपड़े या सर्जिकल मास्क सूक्ष्म प्रदूषक कणों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते।

सुबह-सुबह भारी एक्सरसाइज करनाImage Credit : Canva06 / 08

सुबह-सुबह भारी एक्सरसाइज करना

प्रदूषण के बीच बाहर दौड़ना, साइकिल चलाना या तेज वर्कआउट करना सही नहीं है। इससे सांस लेने की गति बढ़ती है और प्रदूषक कण ज्यादा मात्रा में फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। घर के अंदर एक्सरसाइज करना बेहतर है।

आंखों और चेहरे को साफ न करनाImage Credit : Canva07 / 08

आंखों और चेहरे को साफ न करना

प्रदूषण के कण त्वचा, आंखों और बालों पर भी जमा हो सकते हैं। सुबह चेहरे को पानी से साफ करें और आंखों में जलन होने पर उन्हें साफ पानी से धोएं। आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें।

AQI चेक किए बिना बच्चों और बुजुर्गों को बाहर भेजनाImage Credit : Canva08 / 08

AQI चेक किए बिना बच्चों और बुजुर्गों को बाहर भेजना

बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को प्रदूषण से ज्यादा खतरा हो सकता है। सुबह बाहर भेजने से पहले AQI जरूर चेक करें। हवा की गुणवत्ता खराब हो तो आउटडोर एक्टिविटी टाल दें। घर में भी धूल कम रखें और जरूरत पड़ने पर HEPA एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!