होटल नहीं, होमस्टे चुनें, भारत के इन 5 गांवों में मिलेगा असली अनुभव

rural tourism India: घूमने-फिरने के दौरान अगर आप होटल के कमरे में बैठने के बजाय कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो गांव का होमस्टे अच्छा विकल्प हो सकता है।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Oct 4 2026, 13:09 IST
​घूमने का बना लें प्लान​Image Credit : Instagram01 / 06

​घूमने का बना लें प्लान​

यात्रा के दौरान अगर आप सिर्फ ठहरने की जगह नहीं, बल्कि स्थानीय खान-पान, संस्कृति, लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं तो इन होमस्टे का चुनाव कर सकते हैं। भारत में ऐसे कई गांव हैं जो आपको बिल्कुल अलग अनुभव दे सकते हैं।

​माणा गांव, उत्तराखंड​Image Credit : Instagram02 / 06

​माणा गांव, उत्तराखंड​

पहाड़ों के बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं तो यह जगह अलग अनुभव दे सकती है। होमस्टे में ठहराव के दौरान यहां पत्थर के घरों और स्थानीय जीवन को करीब से देखने का मौका मिलता है।

​खोनोमा गांव, नागालैंड​Image Credit : Instagram03 / 06

​खोनोमा गांव, नागालैंड​

स्थानीय भोजन चखने, गांव की गलियों में घूमने और लोगों की जीवनशैली को समझने के लिए आप खोनोमा गांव की यात्रा कर सकते हैं। यहां का अनुभव सामान्य पर्यटन से काफी अलग हो सकता है।

​मावलिननॉन्ग, मेघालय​Image Credit : Instagram04 / 06

​मावलिननॉन्ग, मेघालय​

अगर आप गांव के माहौल में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो मावलिननॉन्ग आपके लिए बेस्ट ऑपशन हो सकता है। बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है।

​लाचेन, सिक्किम​Image Credit : Instagram05 / 06

​लाचेन, सिक्किम​

पारंपरिक घर, स्थानीय भोजन और पहाड़ी लोगों की सादगी को करीब से देखने के लिए आप लाचेन का रुख कर सकते हैं। यहां होटल की जगह स्थानीय होमस्टे का अनुभव बेहद खास होता है।

​किब्बर गांव, हिमाचल प्रदेश​Image Credit : Instagram06 / 06

​किब्बर गांव, हिमाचल प्रदेश​

भीड़भाड़ से दूर पहाड़ी जीवन को करीब से आप यहां देख सकते हैं। पत्थर और मिट्टी से बने पारंपरिक घर, ठंडा मौसम और चारों तरफ नजर आते पहाड़ आपका दिन बना देंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!