इन 5 जगहों पर दिखेगा भारत का अलग रंग, शहर की भागदौड़ से मिलेगा ब्रेक

Hidden Travel Destinations: अगर आप ऐसी किसी जगह की तलाश में हैं जहां भीड़भाड़ से आपको थोड़ी राहत मिले तो भारत में कई ऐसे ठिकाने हैं जहां जिंदगी का एक अलग रंग देखने को मिलता है।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Oct 3 2026, 13:54 IST
​भारत में छिपे खूबसूरत ठिकाने​Image Credit : Canva01 / 06

​भारत में छिपे खूबसूरत ठिकाने​

अगर आप शहर की तेज रफ्तार जिंदगी, ट्रैफिक, लगातार काम और मोबाइल की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक चाहते हैं तो भारत में मौजूद इन खूबसूरत जगहों का रुख कर सकते हैं। यहां आपको देश का अलग ही रंग देखने को मिल जाएगा।

​माजुली, असम​Image Credit : Canva02 / 06

​माजुली, असम​

स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली इस जगह को खास बनाती है। गांवों के आसपास साइकिल चलाना, स्थानीय खान-पान को जानना और नदी के किनारे समय बिताना आपकी यात्रा को खास बना सकता है।

​चोपता, उत्तराखंड​Image Credit : Canva03 / 06

​चोपता, उत्तराखंड​

चारों तरफ पहाड़, देवदार के जंगल और खुला आसमान चोपता की पहचान है। यहां ट्रेकिंग के साथ-साथ कुछ समय प्रकृति के बीच शांत समय बिताया जा सकता है।

​जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश​Image Credit : Canva04 / 06

​जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश​

प्रकृति पसंद करने वालों के लिए जीरो वैली खास अनुभव दे सकती है। यहां की खूबसूरती किसी बड़े पर्यटन शहर की तरह शोर-शराबे वाली नहीं है।

​गोकर्ण, कर्नाटक​Image Credit : Canva05 / 06

​गोकर्ण, कर्नाटक​

गोकर्ण में आपको समुद्र तटों के साथ मंदिर और छोटे कस्बे का माहौल भी देखने को मिल जाएगा। ओम बीच और कुडले बीच जैसे स्थानों पर कुछ समय समुद्र के किनारे बिताया जा सकता है।

​लाचेन, सिक्किम​Image Credit : Canva06 / 06

​लाचेन, सिक्किम​

पहाड़ी वातावरण को करीब से महसूस करने के लिए आप लाचेन का रुख कर सकते हैं। शहर की लगातार भागती जिंदगी से दूर कुछ दिन यहां आप दोस्तों के साथ चिलआउट कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!