Himachal Pradesh Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को घोषणा की है कि, पिछले तीन वर्षों में 10,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है और अगले 6 महीनों में 4,000 और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिमला जिले के नोगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, जिसमें सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और राज्य के लोगों के लिए बेहतर अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अगले 6 महीने में 4000 शिक्षकों की भर्ती
उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि, मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान 10,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है, जबकि अगले छह महीनों के भीतर 4,000 और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में 150 से अधिक CBSE स्कूल खोले गए हैं और इन संस्थानों में पहले ही लगभग 2,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है।
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध 300 स्कूलों को 'स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' के रूप में विकसित किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख, upessc.up.gov.in पर करें अप्लाई
अनुकंपा के आधार पर जीने वाली पेंडिंग नौकरियों का समाधान
सीएम ने बताया कि सरकार ने लंबे समय से अनुकंपा के आधार पर दी जाने वाली पेंडिंग नौकरियों का समाधान कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एक नीति पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर नौकरी पाने के लिए योग्य मामलों में से लगभग 70 प्रतिशत का निपटारा पहले ही हो चुका है और योग्य आवेदकों को नौकरी दी जा चुकी है।
इनपुट- पीटीआई
