Ganesh Chaturthi 2026: यहां सजते हैं मुंबई के 7 सबसे भव्य और खूबसूरत गणेश पंडाल, अभी से बना लें प्लान

देशभर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। बात मुंबई की करें तो गणपति के स्वागत को लेकर यहां के लोगों का उत्साह और भक्ति देखने लायक होती है। बप्पा के बड़े-बड़े पंडाल लगभग सज चुके हैं। तो अगर आप इस साल मुंबई में गणेशोत्सव का अद्धुत अनुभव करना चाहते हैं तो इन सात पंडालों में जाना ना भूलें:

Authored by: Suneet SinghUpdated Sep 10 2026, 12:39 IST
​लालबागचा राजा​Image Credit : Canva01 / 07

​लालबागचा राजा​

मुंबई का सबसे प्रसिद्ध और श्रद्धेय गणेश पंडाल 'लालबागचा राजा' है। मध्य मुंबई में स्थित पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु घंटों लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। माना जाता है कि यहां मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।

​जीएसबी सेवा मंडल, किंग्स सर्कल​Image Credit : Canva02 / 07

​जीएसबी सेवा मंडल, किंग्स सर्कल​

किंग्स सर्कल का जीएसबी सेवा मंडल मुंबई का सबसे धनी गणेश मंडल माना जाता है। यहां स्थापित विघ्नहर्ता की मूर्ति को शुद्ध सोने और चांदी के आभूषणों से अलंकृत किया जाता है। यहां पारंपरिक वैदिक विधि-विधान से पूजा की जाती है।

​अंधेरीचा राजा​Image Credit : Canva03 / 07

​अंधेरीचा राजा​

पश्चिम मुंबई का यह बेहद लोकप्रिय पंडाल अपनी अनोखी मन्नतों और अनूठी थीम आधारित सजावट के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर आम जनता तक, हर कोई यहां बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचता है।

​गिरगांवचा राजा​Image Credit : Canva04 / 07

​गिरगांवचा राजा​

इको फ्रेंडली फेस्टिवल का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करने वाला गिरगांवचा राजा अपनी विशाल मिट्टी की मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। इको फ्रेंडली मूर्ति और पारंपरिक महाराष्ट्रियन संस्कृति का यह अद्भुत संगम है।

​खेतवाड़ी चा राजा​Image Credit : Canva05 / 07

​खेतवाड़ी चा राजा​

खेतवाड़ी की गलियां अपनी अनूठी और भव्य गणेश मूर्तियों के लिए जानी जाती हैं। यहां की लेन नंबर 12 का पंडाल हर साल अपनी भव्य थीम, विशालकाय मूर्तियों और नक्काशीदार कलाकृतियों से हर किसी का मन मोह लेता है।

​गणेश गल्ली चा राजा​Image Credit : Canva06 / 07

​गणेश गल्ली चा राजा​

लालबाग क्षेत्र में स्थित यह पंडाल मुंबई के सबसे पुराने मंडलों में से एक है। यह पंडाल हर साल भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की प्रतिकृति थीम पर आधारित भव्य सेट बनाने के लिए जाना जाता है।

​चिंचपोकली चा चिंतामणि​Image Credit : Canva07 / 07

​चिंचपोकली चा चिंतामणि​

दक्षिण मुंबई के चिंचपोकली में स्थित यह पंडाल अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और बप्पा की मनमोहक मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। यहां का 'आगमन सोहला' (बप्पा का स्वागत उत्सव) देखने के लिए हजारों भक्त उमड़ते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!