देश

सतीश पूनिया को ST, वैजयंत पांडा को OBC की जिम्मेदारी, भाजपा का मेगा प्लान तैयार, मोर्चा प्रभारियों का ऐलान; देखें लिस्ट

BJP Morcha in-charges List: भाजप ने कई मोर्चा प्रभारियों की नई टीम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक और संगठनात्मक समूहों के बीच अपनी पहुंच को सुदृढ़ करने के लिए नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं

Image

भाजपा ने मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान (फाइल फोटो)

BJP Morcha in-charges List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़े बदलाव करना शुरू कर दिया है। ऐसे में कई मोर्चा प्रभारियों की नई टीम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक और संगठनात्मक समूहों के बीच अपनी पहुंच को सुदृढ़ करने के लिए नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डी. पुरंदेश्वरी को सौंपी है, जबकि युवा मोर्चा की कमान हरीश द्विवेदी के पास होगी। ऐसे ही ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा की गई है।

भाजपा ने ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी वैजयंत पांडा को दी है, जबकि एससी मोर्चा के प्रभारी संजय भाटिया और एसटी मोर्चा के प्रभारी सतीश पूनिया होंगे। इसके अलावा, अल्पसंख्यक मोर्चा का जिम्मा गजेंद्र पटेल को सौंपा गया है।

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

क्रमांकमोर्चाप्रभारी
1.महिला मोर्चा डी. पुरंदेश्वरी
2.युवा मोर्चा हरीश द्विवेदी
3.ओबीसी मोर्चा वैजयंत पांडा
4.एससी मोर्चा संजय भाटिया
5.एसटी मोर्चा सतीश पूनिया
6.किसान मोर्चा लाल सिंह आर्या
7.अल्पसंख्यक मोर्चा गजेंद्र पटेल

नितिन नवीन की राष्ट्रीय टीम का ऐलान

आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन को और मजबूत करने के मकसद से नई राष्ट्रीय टीम तैयार की है। कुछ दिनों पहले इस टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें युवा और राजनीतिक अनुभव का संतुलन देखने को मिलता है।

नितिन नवीन की टीम में उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए आठ नेताओं में दो महिलाएं और दो मुस्लिम प्रतिनिधि शामिल हैं। इन नियुक्तियों में दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दो राष्ट्रीय महासचिव, दो राष्ट्रीय सचिव और ओबीसी तथा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हैं।

सनद रहे कि नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, रेखा वर्मा, तारिक मंसूर सहित अन्य को जगह मिली है। इनमें स्मृति ईरानी का नाम प्रमुख है, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। केंद्रीय संगठन में उनकी वापसी से पार्टी को उत्तर प्रदेश की राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाली एक प्रखर नेता का साथ मिलेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया प्लेन की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया प्लेन की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

'CJP की लड़ाई और INDIA ब्लॉक का मुद्दा एक ही है': दीपके ने पहली बार विपक्ष को लेकर दिया बयान, रांका-दास की गिरफ्तारी पर जताया रोष

'CJP की लड़ाई और INDIA ब्लॉक का मुद्दा एक ही है': दीपके ने पहली बार विपक्ष को लेकर दिया बयान, रांका-दास की गिरफ्तारी पर जताया रोष

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

कोलकाता में अवैध हथियार बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलहा बरामद, क्या कोई बड़ी साजिश थी?

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल