IPO Update: IPO बाजार में इस समय निवेशकों के पास एक साथ 10 इश्यू में दांव लगाने का मौका है। इनमें कुछ IPO ऐसे हैं, जिनका ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP निवेशकों को मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद दे रहा है। वहीं कुछ इश्यू अभी सब्सक्रिप्शन के मामले में पीछे चल रहे हैं। 10 सितंबर 2026 को उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक Kanohar Electricals, Glass Wall Systems और Rentomojo के IPO में निवेशकों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई दे रही है।
सबसे ज्यादा GMP किस का?
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के लिहाज से सबसे आग Kanohar Electricals IPO चल रहा है। इस इश्यू का GMP बढ़कर ₹227 पहुंच गया है। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 35.92% के प्रीमियम का संकेत देता है। सब्सक्रिप्शन के मामले में भी यह IPO सबसे आगे है। 10 सितंबर सुबह 11:40 बजे तक इसे कुल 15.88 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। इसका इश्यू साइज करीब ₹1055.74 करोड़ है। इसके बाद Glass Wall Systems IPO का नंबर आता है। इसका GMP ₹55 है, जो करीब 30.22% के प्रीमियम का संकेत देता है। वहीं इस इश्यू को 10.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। यानी GMP के साथ-साथ निवेशकों की बोली भी मजबूत दिखाई दे रही है।
लगातार चर्चा में रेंटोमोजो
Rentomojo IPO भी निवेशकों का ध्यान खींच रहा है। इसका GMP ₹144 चल रहा है, जो करीब 35.64% के प्रीमियम का संकेत देता है। इस IPO को अब तक 2.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी का इश्यू साइज करीब ₹1255.57 करोड़ है। वहीं, LCC Projects IPO का GMP ₹50 है। यह करीब 34.25% के प्रीमियम का संकेत देता है। 10 सितंबर सुबह 11:40 बजे तक इश्यू 2.08 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। Karamtara Engineering IPO का GMP ₹72 है और यह करीब 28.35% के प्रीमियम का संकेत दे रहा है। इस इश्यू को भी 2 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।
कौन से इश्यू दौड़ में पीछे छूटे?
वहीं Prasol Chemicals IPO में GMP काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। इसका GMP केवल ₹3 है, जो करीब 0.44% के प्रीमियम का संकेत देता है। हालांकि सब्सक्रिप्शन 1.31 गुना पहुंच चुका है। इसका मतलब है कि बोली के स्तर पर मांग आई है, लेकिन ग्रे मार्केट में अभी उत्साह ज्यादा नहीं है।
GMP में दम पर नहीं मिल रहा सब्सक्रिप्शन
Asset Reconstruction IPO की बात करें तो इसका GMP ₹24 है, जो करीब 17.27% प्रीमियम का संकेत देता है। लेकिन सब्सक्रिप्शन अभी सिर्फ 0.57 गुना है। यानी इश्यू को अभी पूरी तरह सब्सक्राइब होने के लिए और बोली की जरूरत है। Steamhouse IPO का GMP ₹22 है और यह करीब 27.16% के प्रीमियम का संकेत दे रहा है। हालांकि, सब्सक्रिप्शन अभी 0.84 गुना है। दूसरी तरफ Manipal Payment and Identity Solutions IPO में GMP का मजबूत संकेत नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों में GMP प्रीमियम नहीं दिख रहा, जबकि इश्यू 0.22 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है।
आज कौन सा इश्यू खरीदा?
आज यानी 10 सितंबर को Veegaland Developers IPO भी खुला है। इसका GMP ₹24 है, जो करीब 17.14% के प्रीमियम का संकेत देता है। इसका इश्यू साइज लगभग ₹210 करोड़ है और IPO के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
