एजुकेशन

FMGE October 2026: अक्टूबर सेशन के लिए आवेदन कल से, NBEMS ने जारी किया नोटिफिकेशन

FMGE October 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE अक्टूबर 2026 सेशन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल FMGE परीक्षा तीन बार आयोजित किए जाने की व्यवस्था लागू की गई है।

Image

FMGE October 2026: अक्टूबर सेशन के लिए आवेदन 11 September से

FMGE October 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE अक्टूबर 2026 सेशन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल FMGE परीक्षा तीन बार आयोजित किए जाने की व्यवस्था लागू की गई है। अक्टूबर सेशन में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 5 बजे से एक्टिव होगा।

FMGE विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट है। NBEMS के अनुसार, पात्र भारतीय नागरिक और Overseas Citizen of India (OCI) उम्मीदवार, निर्धारित शर्तें पूरी करने पर इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कब और कहां होगा?

अक्टूबर 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आवेदन फॉर्म भरना होगा।

फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करने के साथ उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। NBEMS की वेबसाइट पर FMGE के लिए सूचना बुलेटिन, आवेदन लिंक, आवेदन से जुड़े निर्देश और अन्य अपडेट उपलब्ध कराए जाते हैं।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि फॉर्म भरने से पहले 'इंफॉर्मेशन बुलेटिन' को ध्यान से पढ़ लें। आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा, क्योंकि आवेदन विंडो बंद होने के बाद किसी अन्य माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

आवेदन या पेमेंट से जुड़ी परेशानी होने पर कस्टमर केयर नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं पात्रता या दस्तावेजों से जुड़े सवालों के लिए NBEMS के कम्युनिकेशन वेब पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article