रोमांचक यात्रा पर जाने के लिए कम बजट में अगर आप किसी अच्छे पैकेज की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 3 दिन और 2 रात का बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है।
इस पैकेज के तहत आपको भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित सुंदरवन नेशनल पार्क घूमने का मौका मिल रहा है। यह नेशनल पार्क बंगाल टाइगर के सबसे बड़े अभयारण्यों में से एक है जहां विभिन्न प्रकार के पक्षियों, सरीसृपों को भी आप देख सकते हैं।
हरे-भरे जंगल, जलमार्ग और शांत वातावरण आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। बाघों, मगरमच्छों और दुर्लभ पक्षियों को देखने का मौका आपको मिलेगा इसके अलावा हरे-भरे जंगल, जलमार्ग और शांत वातावरण आपकी यात्रा को शानदार बना देंगे।
20 अक्टूबर 2025 को सुबह कोलकाता के देशप्रिय पार्क के पास प्रिया सिनेमा से सुबह 7.45 बजे AC वाहन द्वारा पिक-अप किया जाएगा। गोडखली में सुबह 11:00 बजे आगमन, दयापुर के लिए नाव से प्रस्थान, नाव पर स्वागत पेय चाय/कॉफी, सुंदरबन टाइगर कैंप में आगमन होगा।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। रिजॉर्ट में आवास (परिवार के लिए उपयुक्त कमरा) की व्यवस्था है। मदद के लिए टूर गाइड की सुविधा भी रहेगी।
ग्रुप में ट्रैवल करना आपके लिए फायेदमंद रहेगा। खर्चे की बात करें तो डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 11950 और 11650 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 7850 तय किया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 7003125197, 8595904074 संपर्क कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHH138 है।