Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज भी कई बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा। शबाना आजमी की तबीयत खराब होने से लेकर क्रिस्टोफर नोलन के नए बयान तक कई अपडेट सामने आए। नागा चैतन्य ने अपनी शादीशुदा जिंदगी का मजेदार किस्सा शेयर किया, जबकि हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया। पूजा भट्ट और अपर्णा सेन ने छात्र आंदोलन पर अपनी राय रखी। वहीं क्रिस ब्राउन के केस, विमल के वायरल वीडियो, अमित राय की नई फिल्म और सैमी ननवानी की फिल्म की रिलीज डेट भी चर्चा में रही।
शबाना आजमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक घर पर रहकर आराम करने और लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। इसी वजह से वो छात्र आंदोलन में भी शामिल नहीं हो सकीं।
'द ओडिसी' के बाद निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने बताया कि एक फिल्म जॉनर ऐसा है, जिसे बनाने से उन्हें आज भी डर लगता है। उनका कहना है कि कॉमेडी फिल्म बनाना बेहद मुश्किल काम है और यह किसी भी फिल्ममेकर के लिए बड़ी चुनौती होती है।
नागा चैतन्य ने बताया कि शादी के करीब दो साल बाद पहली बार शोभिता धुलिपाला ने उनके लिए खाना बनाया। इसको लेकर एक्टर ने पोस्ट किया। तब एक्ट्रेस ने पूछा क्या आप मुझे ट्रोल कर रहे हैं।
एक साल की जेल की सजा की खबरों के बीच अभिनेता विमल फिल्म 'जन नायगन' की स्क्रीनिंग पर फैंस के साथ डांस करते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमेरिकी सिंगर और एक्टर क्रिस ब्राउन ने 2023 में लंदन के एक नाइटक्लब में हुई झड़प के मामले में affray का दोषी माना है। इससे पहले अभियोजन पक्ष ने गंभीर हमले के आरोप हटा दिए थे, जो ट्रायल में जाने वाले थे।क्रिस ब्राउन शुक्रवार को साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश हुए और टेप नाइटक्लब में म्यूजिक प्रोड्यूसर अब्राहम डियाव से जुड़े मामले में कम गंभीर अपराध को स्वीकार कर लिया। गार्डियन के मुताबिक, उनकी सजा अक्टूबर में सुनाई जाएगी।
अपर्णा सेन ने छात्र आंदोलन में शामिल छात्रों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन बहादुर छात्रों को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' ने दुनियाभर में 1 अरब डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही ये 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
निर्माता सैमी ननवानी ने अपनी फिल्म 'जय हिंद जय सिंध: अ लव स्टोरी' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म अक्टूबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
निर्देशक अमित राय की फिल्म 'ओह माय डॉग' को सीबीएफसी ने सात बदलावों के बाद यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। अब फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की उस एडवाइजरी पर पूजा भट्ट ने नाराजगी जताई, जिसमें छात्रों से जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से दूर रहने के लिए कहा गया था। उन्होंने छात्रों के अपनी बात रखने के अधिकार का समर्थन किया।